भूल गए UAN नंबर तो न लें टेंशन! मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में करें रिकवरी, ये है आसान तरीका
अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी या दफ्तर में नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो आपका एक UAN (Universal Account Number) जरूर होता है. यही नंबर आपके PF खाते की पहचान है. लेकिन कई बार नौकरी बदलने, लंबे समय तक लॉगिन न करने या डॉक्यूमेंट खो जाने की वजह से लोग अपना UAN नंबर भूल जाते हैं. ऐसे में PF बैलेंस चेक करना या पैसा निकालना मुश्किल हो जाता है.
बेहद आसान है UAN रिकवर करने का तरीका
अच्छी बात ये है कि EPFO ने UAN रिकवर करने का बेहद आसान ऑनलाइन तरीका शुरू किया है. अब आपको न तो किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही किसी एजेंट की मदद लेनी है. बस आपके पास वही मोबाइल नंबर होना चाहिए जो PF खाते में रजिस्टर्ड है.
EPFO वेबसाइट से ऐसे करें UAN रिकवर
- सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको “Know Your UAN” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें.
- इसके बाद आपसे नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर या पैन नंबर जैसी जानकारी मांगी जाएगी.
- अगर सारी डिटेल सही रहती है, तो आपका UAN नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा और कई मामलों में मोबाइल पर SMS भी आ जाता है. पूरा प्रोसेस सिर्फ 2–3 मिनट में पूरा हो जाता है.
क्यों इतना जरूरी है UAN नंबर?
UAN आपके PF खाते की चाबी की तरह होता है. इसी नंबर से आप PF बैलेंस देख सकते हैं, पैसा निकाल सकते हैं, क्लेम कर सकते हैं और नौकरी बदलने पर पुराने PF को नए खाते से जोड़ सकते हैं. इसके बिना PF से जुड़ा कोई भी काम संभव नहीं है.
PF से ATM के जरिए पैसा निकालने की तैयारी
EPFO लगातार अपनी सेवाओं को डिजिटल बना रहा है. खबरों के मुताबिक जल्द ही एक ऐसी सुविधा आ सकती है, जिससे लोग ATM मशीन से सीधे PF का पैसा निकाल सकेंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सुविधा जल्द शुरू हो सकती है.
यह भी पढ़ें: GPF राशि निकालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, अब नॉमिनी को उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं
India US Trade Deal: ट्रेड डील पर ये खबर जरूर सुन लो! | TrumpTariff | PM Modi | Top News | America
India US Trade Deal: ट्रेड डील पर ये खबर जरूर सुन लो! | TrumpTariff | PM Modi | Top News | America #tradedeal #indiaustrade #trump #pmmodi #tariffwar #america #news18up भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है... भारत और अमेरिका ने इस पर सहमति जता दी है... अब डिटेलिंग पर काम हो रहा है... इसके बाद दोनों देश आधिकारिक तौर पर ट्रेड डील का ऐलान करेंगे. देखिए पूरी खबर... news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















