विजय देवरकोंडा संग पहली मुलाकात पर जब रो पड़ीं रश्मिका मंदाना, शादी के बाद स्टार कपल ने खोले लव लाइफ के राज
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Love story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फरवरी 2026 में शादी की थी, मगर उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, जो 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से पनपने लगी थी. हालांकि, दोनों के बीच पहली मुलाकात बड़ी अजीब थी. दरअसल, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना का पहली मुलाकात में दिल दुखा दिया था. अब स्टार कपल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है. वे जल्द ही फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएंगे जो 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज, सफेद साड़ी में अप्सरा सी लगीं यामी गौतम, जॉम्बी संग जमकर लगाए ठुमके
यामी गौतम मच अवेटेड फिल्म 'नई नवेली' का नया गाना रिलीज हो चुका है. यामी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं. इससे पहले भी फिल्म का पहला गाना 'भाभी तबाही' रिलीज हुआ था. अब नया गाना आज 6 अक्टूबर को रिलीज किया है. 'फटा पटाखा' रिलीज होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. गाने में यामी जॉम्बीज संग जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. इस गाने में यामी का अंदाज काफी मस्तीभरा नजर आ रहा है. गाने में जॉम्बीज की डांस पार्टी नजर आ रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








