Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तीकरण पर जोर देते हुए बच्चों के लिए उनकी उम्र के अनुरूप विशेष ‘मॉड्यूल’ विकसित करने का सुझाव भी दिया। दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग के एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के जरिए निवारक कदम उठाने के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी की परिकल्पना के अनुरूप आयोजित किए जा रहे विभिन्न विभागीय शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में पोषण एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, बाल संरक्षण, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए सेवाओं की आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बयान में कहा गया कि मोदी ने सम्मेलन में हुई गहन चर्चाओं की सराहना की और केंद्र तथा राज्यों के बीच सहयोगात्मक निर्णय प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य इस मॉडल को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तर के साथ-साथ नगर निकायों और महानगरों के स्तर पर भी इसी तरह के चिंतन शिविर आयोजित कर सकते हैं। मोदी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष चिंतन शिविर आयोजित करने का सुझाव भी दिया, ताकि वे अपने अनुभवों, नवाचारों और जमीनी स्तर पर अपनाए जा रहे व्यावहारिक समाधानों को एक-दूसरे के साथ साझा कर सकें। जनभागीदारी के सिद्धांत पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र को एक अलग-थलग संस्थान के रूप में काम नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे सामुदायिक भागीदारी का केंद्र बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के आसपास रहने वाले परिवारों को भी विशेष अवसरों पर पौष्टिक भोजन, खिलौने और बच्चों के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुरूप उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ अधिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Continue reading on the app

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि ट्रेनें रद्द करने से भारत के युवाओं को नहीं रोका जा सकता। साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर राजनीति करने और झूठा विमर्श फैलाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन और विपक्षी दलों के जारी विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आए दिन दिल्ली की रफ्तार रोक देना सही नहीं है।सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष पासवान ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रेनों के रद्द होने, मेट्रो सेवाओं के प्रभावित होने और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती से छात्रों को हो रही परेशानियों से जुड़े सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पासवान ने कहा, ये भारत के युवा हैं, इनको कोई नहीं रोक सकता प्रभु। जो लोग ऐसा भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, कितनी ट्रेन कोई रोक लेगा, कितनी कनेक्टिविटी कोई रोक लेगा, कितनी सड़कों को कोई जाम कर देगा।

उन्होंने कहा, भारत के युवा हैं, दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता रखते हैं... कोई उन्हें नहीं रोक सकता। कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी सुधार लागू करने की मांग को लेकर शनिवार से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए पासवान ने कहा कि वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और उन्हें केवल विरोध-प्रदर्शन करने में दिलचस्पी है, न कि समस्याओं का समाधान खोजने में।

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल की आखिरी क्या मजबूरी है? बैटिंग छोड़ विकेटकीपिंग पर उतरे, जानें वसीम जाफर ने क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को हाल ही में विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था. इस पर अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी को सलाह दी है. वसीम जाफ ने यशस्वी को साफ तौर पर कहा है कि वह सिर्फ अपने बैटिंग पर ध्यान दें. उन्हें विकेटकीपिंग करने की कोई जरूरत नहीं है. Sun, 11 Oct 2026 06:16:40 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Arvind Kejriwal को Delhi Police ने किया रिहा #shorts #ytshorts #kejriwal #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:49:19+00:00

शारदीय नवरात्रि पर Katra के Vaishno Devi Mandir में आस्था का सैलाब, भवन सजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T00:11:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers