IND vs WI 2nd T20I: भारत ने 249 रन ठोककर मचाया तहलका, एक साथ तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड!
IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बना दिए. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की जमकर बारिश की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने भी तूफानी पारियां खेलीं. भारत ने इस स्कोर के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का आठवां सबसे बड़ा स्कोर भी है. आइए जानते हैं कि 249 रन बनाकर टीम इंडिया ने कौन से तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए.
1. रांची में टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में इतिहास रच दिया. भारत पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 200 से ज्यादा रन बनाए. भारत का 249 रन का स्कोर रांची में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भी इस मैदान पर सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के ही नाम था. भारतीय टीम ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 196 रन बनाए थे. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 249 रन बनाकर भारत ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
HIGHEST T20I TEAM TOTAL IN RANCHI ????️#TeamIndia put on a breathtaking show with the bat ????
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/euZ4om6cvW
रांची में टी20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े स्कोर इस प्रकार हैं:
249 रन - भारत बनाम वेस्टइंडीज
196 रन - भारत बनाम श्रीलंका
176 रन - न्यूजीलैंड बनाम भारत
2. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले भारत का कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 244 रन था. भारतीय टीम ने यह स्कोर साल 2016 में बनाया था. अब 249 रन बनाकर भारत ने पांच रन से अपना पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का यह अब तक का सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर बन गया.
3. साल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम ने साल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले इस साल दक्षिण अफ्रीका ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 225 रन बनाए थे. अब भारत ने 249 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय बल्लेबाजों के इस शानदार प्रदर्शन ने टीम को तीन बड़े रिकॉर्ड दिलाए.
यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा का डबल धमाका! एक मैच में बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा सूर्यकुमार और स्टर्लिंग का महारिकॉर्ड
‘राष्ट्रपति ने सबूत मांगे, आरोप खारिज नहीं किए’, मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगा विपक्ष
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया। दरअसल राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और ममता बनर्जी समेत INDIA गठबंधन के 10 नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। वहीं राहुल गांधी ने दावा किया है कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के आरोपों को खारिज नहीं किया और सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बात रखेगा।
दरअसल चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को मार्च निकाला। इससे पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद सांसद संसद से राष्ट्रपति भवन की ओर पैदल निकले। राहुल गांधी, ममता बनर्जी और खरगे समेत 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की जबकि दूसरे सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बता दें कि विपक्ष की मुख्य मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच है। नेताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई। वहीं मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे सबूत मांगे हैं और विपक्ष सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ज्ञापन देगा।
राहुल गांधी का आरोप – ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे हैं
दरअसल राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राष्ट्रपति के सामने वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ियों का मुद्दा रखा। राहुल गांधी के मुताबिक राष्ट्रपति ने इन आरोपों को खारिज नहीं किया और उनसे सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन सबूतों को सामने रखेगा और मामले को आगे बढ़ाएगा। वहीं राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार चुनाव में वोट चोरी करा रहे हैं और भारत के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए भी आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर कार्रवाई की मांग की है।
मल्लिकार्जुन खरगे बोले – राष्ट्रपति ने सबूत मांगे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुलाकात के बाद कहा कि विपक्ष ने राष्ट्रपति के सामने वोट चोरी, मतदाता सूची और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दे उठाए। उनके मुताबिक राष्ट्रपति ने उनकी बात सुनी और सबूत मांगे हैं। विपक्ष ने EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी रखी। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष आरोपों से जुड़े तथ्य इकट्ठा कर रहा है और उन्हें राष्ट्रपति के सामने पेश करेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है और उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मामले से जुड़े विस्तृत तथ्य और सबूत भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ममता ने यह भी कहा कि INDIA गठबंधन एकजुट है और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाता रहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News









