Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

चेन्नई, नौ अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली अल्पमत सरकार को शुक्रवार को तब बड़ी राहत मिली, जब सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की। वहीं, पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने थट्टानचावाडी सीट आसानी से जीत ली। सत्ता संभालने के करीब पांच महीने बाद छह अक्टूबर को हुए उपचुनावों में टीवीके ने पहली बार चुनावी मुकाबले में जीत हासिल की।

यह जीत सत्तारूढ़ दल का मनोबल बढ़ाने वाली है, क्योंकि आने वाले कुछ महीनों में पांच और विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा होने से काफी पहले ही सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, जोशीले संगीत पर नृत्य किया और मिठाइयां बांटीं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के आगे चलने के साथ ही जश्न शुरू हो गया।

उपचुनाव से पहले टीवीके पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा वोट के लिए नकदी बांटने का आरोप लगाए जाने और यहां मरीना बीच के पास मछुआरों की बस्ती के पास सचिवालय-विधानसभा परिसर बनाने के प्रस्ताव का भारी विरोध होने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस जीत से 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके की सीटों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले का नया चलन भी सामने आया है, जहां पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बीच मुख्य रूप से सीधा मुकाबला होता था।

टीवीके ने दोनों सीटें अन्नाद्रमुक से छीन लीं। अप्रैल के चुनाव में इन सीटों से अन्नाद्रमुक के विधायक जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया था। मदुरंतकम में टीवीके उम्मीदवार मरगाथम कुमारवेल ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।

हर दौर की मतगणना के साथ उनके और प्रतिद्वंद्वियों के बीच मतों का अंतर बढ़ता गया, जिससे उनकी स्थिति मजबूत होती गई। कुमारवेल को कुल 74,048 वोट मिले। उन्होंने 20,040 वोट के अंतर से जीत हासिल की और द्रमुक के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आई परंथामेन को हराया, जिन्हें 54,008 वोट मिले।

अन्नाद्रमुक उम्मीदवार एस कनिता संपत 47,450 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। माकपा उम्मीदवार पी सुगंधि को 1,986 वोट और एनटीके के जी जनकीरामन को 2,709 वोट मिले। धारापुरम में टीवीके उम्मीदवार पी सत्यबामा के लिए शुरुआत में मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा।

कई दौर की मतगणना के बाद अन्नाद्रमुक पहले स्थान पर पहुंच गई थी, लेकिन बाद में सत्यबामा ने स्पष्ट बढ़त बना ली। उन्हें कुल 66,841 वोट मिले। उन्होंने द्रमुक की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एस सुगन्या को 9,471 वोट के अंतर से हराया।

अन्नाद्रमुक उम्मीदवार के. बनुमति को 45,280 वोट मिले। भाकपा उम्मीदवार पी लक्ष्मणन को 1,157 वोट और एनटीके उम्मीदवार एम कार्तिका को 5,268 वोट मिले। चुनावी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय ने द्रमुक या अन्नाद्रमुक प्रमुख ई के पलानीस्वामी का नाम लिये बिना कहा कि यह जीत महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों, व्यक्तिगत हमलों और बेदाग छवि वाले नेताओं एम जी रामचंद्रन तथा जे जयललिता और उनके समर्थकों के साथ विश्वासघात के खिलाफ मतदान का नतीजा है।

मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने टीवीके की जीत को ‘‘विश्वासघात की अंतरिम जीत’’ बताया और आरोप लगाया कि टीवीके सरकार ने उपचुनावों में सत्ता का दुरुपयोग किया। उन्होंने दोहराया कि ये उपचुनाव लोकतंत्र की हत्या के कारण कराने पड़े। अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी तमाम मुश्किलों से उबर जाएगी।

उन्होंने टीवीके की जीत को अस्थायी बताते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने सत्ता का दुरुपयोग किया और उनकी पार्टी के विधायकों को ‘‘खरीदकर’’ सत्ता में बना हुआ है। टीवीके की सरकार कांग्रेस के पांच, वीसीके के दो और आईयूएमएल के दो विधायकों के समर्थन के अलावा वाम दलों के बाहरी समर्थन के सहारे बनी हुई है। भाकपा और माकपा के दो-दो विधायक हैं।

एएमएमके विधायक कामराज भी सत्तारूढ़ टीवीके के पक्ष में नजर आते हैं। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में विधायकों के इस्तीफे के बाद सात सीटें खाली हो गई थीं। पड़ोसी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी ने छह अक्टूबर को हुए थट्टानचावाडी उपचुनाव में जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा।

पार्टी ने इस विधानसभा सीट को बरकरार रखा। यह सीट पार्टी के संस्थापक और मुख्यमंत्री एन रंगासामी का गढ़ मानी जाती है। नौ अप्रैल को केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद रंगासामी ने यह सीट खाली कर दी थी।

इस जीत के साथ एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन ने लोकप्रियता की पहली परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी उम्मीदवार अशोक आनंद ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ई विनयगम को 8,400 से अधिक वोट से हराया। थट्टानचावाडी सीट पर उपचुनाव रंगासामी के इस्तीफे के कारण जरूरी हुआ था।

नौ अप्रैल के चुनाव में वह मंगलम सीट से भी जीते थे।

Continue reading on the app

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर की विभिन्न फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि82: दिल्ली पुलिस दूसरी लीड कॉजपा प्रदर्शन कॉजपा को प्रदर्शन की अनुमति से इनकार; 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 25 हजार जवान तैनात नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं जिसके तहत 25 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 57 मेट्रो स्टेशन बंद करना, सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच करना शामिल है।

दि158 विपक्ष छठीसंपूर्णलीड मुर्मू राष्ट्रपति ने ‘‘वोट चोरी’’ पर हमारी बातें सुनी और सबूत मांगे हैं जो हम देंगे: विपक्ष

नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि मुर्मू ने उनकी बातों को खारिज नहीं किया तथा इससे जुड़े सबूत मांगे जो उन्हें मुहैया कराए जाएंगे।

वि29: नोबेल शांति तीसरीलीड पुरस्कार भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा ओस्लो, भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवनेथम ‘नवी’ पिल्लई को शांति एवं अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इनके काम ने नरसंहार एवं यौन हिंसा से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानून को आकार देने में मदद की।

दि114: न्यायालय प्रदर्शन सुनवायी मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने पर न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने राजधानी में दिल्ली में आगामी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और नयी दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों को रद्द किए जाने पर शुक्रवार को चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार ‘‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकती’’ और इस तरह की पूर्ण पाबंदी नहीं लगाई जा सकती।

प्रादे173: महाराष्ट्र दूसरीलीड दीपके केंद्र सरकार ‘जेन जी’ से डरी हुई है, देश में आपातकाल लगा दिया गया है: कॉजपा नेता मुंबई, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘जेन जी’ से डरी हुई है और उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

प्रादे176: नाना पाटेकर तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर ने मेरी जिंदगी जहन्नुम बना दी थी : तनुश्री दत्ता मुंबई, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शुक्रवार को बताया कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर पर 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद से उनकी जिंदगी नर्क जैसी हो गई थी और पाटेकर के निधन के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है।

वि26: इथियोपिया भारत जयशंकर जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री से व्यापार, निवेश पर की चर्चा अदीस अबाबा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को इथियोपिया के अपने समकक्ष गेडियन तिमोथेवोस हेसेबोन के साथ व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, समुद्री क्षेत्र, सुरक्षा और संस्कृति सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

अर्थ38: विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर पर मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा।

अर्थ39: लीड शेयर आईटी शेयरों की अगुवाई में शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 879 अंक चढ़ा मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिला।

खेल29: खेल बीसीसीआई बैठक आईपीएल आईपीएल के 20वें सत्र से पहले बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी हितधारकों की संयुक्त बैठक मुंबई, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 20वें सत्र की तैयारियों के मद्देनजर 15 अक्टूबर को यहां सभी प्रमुख हितधारकों की संयुक्त बैठक बुलाई है।

खेल12: खेल पैरा निशानेबाज मंत्रालय प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने खेल मंत्री से की मुलाकात, पीसीआई पर लगाए गंभीर आरोप नयी दिल्ली, आगामी आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों के लिए चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने शुक्रवार को यहां खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और खेल प्रशासन में कथित खामियों को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं।

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

चार छात्रों को टक्कर मारकर फरार हुई कार #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:28+00:00

Can 'Pain' Influence AI Behaviour? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers