Responsive Scrollable Menu

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

(तस्वीरों के साथ) नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि मुर्मू ने उनकी बातों को खारिज नहीं किया तथा इससे जुड़े सबूत मांगे जो उन्हें मुहैया कराए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय समेत 10 नेताओं ने इस गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। विपक्षी नेता सोमवार को प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से भी ‘‘वोट चोरी’’ के विषय पर मुलाकात करने का प्रयास करेंगे।

राष्ट्रपति से मिलने के बाद खरगे ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी दलों ने पिछले चार दिनों से जारी आंदोलन के तहत राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी बात रखी। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम वोट चोरी के बारे में बताने के लिए राष्ट्रपति के पास गए थे। हमने उनके समक्ष अपनी बात रखी और उनसे आग्रह किया कि ईवीएम को हटाकर मतपत्रों से चुनाव कराया जाए।’’ खरगे ने कहा कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के आरोपों के संबंध में सबूत मांगे हैं और विपक्ष उन्हें सबूत उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति का रुख नकारात्मक नहीं था और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने सबूत मांगे हैं।

हमने उनसे कहा कि आप भारतीय गणराज्य की प्रहरी हैं, आप इस मामले को देखें।’’ राहुल गांधी ने बैठक को ‘‘अद्भुत’’ बताते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और उनके समक्ष चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रची है। गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों को खारिज नहीं किया और चुनावों में कथित गड़बड़ियों के संबंध में सबूत पेश करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे कहा कि चुनाव दर चुनाव यह चोरी की गई है। हमने जो सबूत जुटाए हैं, उन्हें राष्ट्रपति जब भी चाहेंगी, सौंप दिया जाएगा।’’ राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हुआ कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की बातों को स्वीकार किया। इससे पहले, विपक्षी नेताओं ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बैठक की तथा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर अपनी रणनीति पर मंथन किया।

बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च शुरू किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया। विपक्षी नेताओं ने एक बड़ा बैनर ले रखा था, जिस पर ‘सेव डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र बचाओ) लिखा हुआ था। उन्होंने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद विपक्षी सांसद वहीं सड़क पर बैठक गए और सरकार तथा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। संविधान सदन में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के ई.टी. मोहम्मद बशीर, माकपा महासचिव एम.ए. बेबी, भाकपा महासचिव डी. राजा, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय और मोहिबुल्लाह नदवी, निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल और कई अन्य नेता मौजूद थे।

Continue reading on the app

CJP Protest: 20 हजार पुलिसकर्मी, 300 CCTV कैमरे और 12 डिटेंशन सेंटर; 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले तैयार दिल्ली पुलिस

पूरे देश से CJP समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने वाले हैं. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शनिवार को प्रदर्शन का आह्वान किया था.

The post CJP Protest: 20 हजार पुलिसकर्मी, 300 CCTV कैमरे और 12 डिटेंशन सेंटर; 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले तैयार दिल्ली पुलिस appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने केवल 22 गेंदों पर 43 रन बनाकर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। अपनी पारी में ईशान ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके इन छक्कों के साथ ही साल 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके छक्कों की संख्या 51 हो गई है।

ईशान किशन अब किसी एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले टेस्ट खेलनेवाले देशों के लिस्ट में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। खास बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने 2025 और 2026, दोनों वर्षों में यह उपलब्धि हासिल की है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में ईशान ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए केवल 43 गेंदों में 97 रन जोड़े। संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 82 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की तेज पारियों ने भारतीय पारी को मजबूती दी और दर्शकों को कई बड़े शॉट देखने को मिले।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में भारत की ओर से 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलते हुए 68 छक्के लगाए थे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 21 मुकाबलों में 54 छक्के जड़े थे। इस साल भी उनका बल्ला जमकर चल रहा है और वह अब तक 63 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में ईशान किशन की 51 छक्कों की उपलब्धि उन्हें इस खास सूची में शामिल करती है।

साल 2026 में ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ 6, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5, जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 और अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन टीमों के खिलाफ उन्होंने क्रमशः 5, 20, 5 और 3 छक्के लगाए हैं। उनके कुल 51 छक्कों में से 36 छक्के भारतीय मैदानों पर आए हैं। इससे घरेलू परिस्थितियों में उनके आक्रामक खेल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ईशान किशन ने 2026 के टी20 विश्व कप में भी भारत के लिए अहम योगदान दिया था। उन्होंने टूर्नामेंट के सभी 9 मुकाबले खेले और कुल 317 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 33 चौके और 18 छक्के निकले। विश्व कप में उनके प्रदर्शन ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी और बड़े मुकाबलों में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता को दिखाया।

गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में छक्के लगाना केवल ताकत का खेल नहीं है, बल्कि सही समय पर गेंद को समझना और जोखिम का आकलन करना भी जरूरी होता है। ईशान किशन की लगातार बड़ी हिट लगाने की क्षमता उन्हें भारतीय टीम के लिए उपयोगी बल्लेबाज बनाती है। साल 2026 में 51 छक्के पूरे करने के बाद अब उनकी नजर अपने इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने और सूर्यकुमार यादव तथा अभिषेक शर्मा के आंकड़ों के करीब पहुंचने पर होगी।

Fri, 09 Oct 2026 21:54:00 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap: CJP प्रदर्शन को लेकर BJP ने कहा, किसी तरह का रिस्क लेना उचित नहीं | #BJP #CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T16:32:37+00:00

Breaking News: BJP विधायक Pritam Lodhi का बेटा Dinesh Lodhi फरार घोषित, वारंट जारी | Gwalior #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T16:35:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers