Responsive Scrollable Menu

एक्टर से नेता बने Vijay के खिलाफ पड़ोसियों की शिकायत, इस बात से बेहद परेशान

एक्टिंग से संन्यास लेकर फुल टाइम राजनेता बने विजय से अब लोगों को परेशानी होन लगी है। उनके पड़ोसियों ने सेलेब्रिटी के खिलाफ मीडिया में शिकायत दी है। इसकी वजह आपको चौंका सकती है। वहीं उनकी लास्ट मूवी ‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट अटकने से अटकी हुई है।

Continue reading on the app

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए , जिसमें कंपनी ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 37 प्रतिशत कम होकर 2,408 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में 3,834 करोड़ रुपए था।

तिमाही-दर-तिमाही कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ा है, जो कि सितंबर तिमाही में 2,098 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार 9 प्रतिशत कम होकर 4,395 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 4,807 करोड़ रुपए थी। हालांकि, कंपनी की आय तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ी है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 16 प्रतिशत कम होकर 2,851 करोड़ रुपए हो गया है।

एनएसई ने कहा कि वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियों ने इक्विटी, डेट और बिजनेस ट्रस्ट के माध्यम से 5.4 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। मेनबोर्ड और एसएमई मिलाकर तीसरी तिमाही में कुल 65 कंपनियों ने संयुक्त रूप से 96,457 करोड़ रुपए आईपीओ के जरिए जुटाए हैं, जो कि पिछली तिमाही से दोगुना और बीती चार तिमाहियों में सबसे अधिक है।

वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीनों में सात नगर निगमों ने संयुक्त रूप से 750 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जो कि 2015 में सेबी म्युनिसिपल बॉन्ड रेगुलेशंस आने के बाद से नगर निगमों द्वारा बॉन्ड्स के जरिए पैसे जुटाने का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सेबी से आईपीओ के लिए एनओसी मिलने के बाद एनएसई का यह पहला नतीजा है।

एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीषकुमार चौहान ने कहा कि आईपीओ लॉन्च करने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज, रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) का मसौदा तैयार करने में लगभग तीन से चार महीने लगेंगे।

एक कार्यक्रम के दौरान आईएएनएस से बातचीत में चौहान ने लगभग एक दशक की देरी के बाद रास्ता साफ करने के लिए सेबी का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा, 10 साल बाद सेबी आईपीओ प्रक्रिया शुरू करने पर सहमत हो गया है। हम इसके लिए सेबी को धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कहा कि डीआरएचपी तैयार करने के साथ-साथ एनएसई आईपीओ के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) हिस्से पर भी समानांतर रूप से काम करेगा।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे दूसरा अंडर 19 वर्ल्ड कप...आड़े आया बीसीसीआई का नियम

Vaibhav suryavanshi can not play second u19 world cup: वैभव सूर्यवंशी दो साल बाद होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी एक से ज्यादा बार अंडर 19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकता है. बीसीसीआई यह नियम 2016 में उस समय लेकर आई थी जब राहुल द्रविड़ इंडिया अंडर 19 टीम के कोच थे. इसका उद्देश्य टैलेंट पूल को बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को जूनियर स्तर पर इंटरनेशनल एक्सपोजर देना था. Sat, 7 Feb 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Bangladesh News : ढाका की सड़कों पर आक्रोश, यूनुस Vs हादी समर्थक! | Hindi News |Yunus #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T01:36:02+00:00

Islamabad Blast : बम धमाका, इस्लामाबाद दहला, पाक पर चोट!| Asim Munir | Shahbaz Sharif | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T01:32:01+00:00

Gold Silver Price Today: 7 बजते ही सोना-चांदी अचानक हुआ क्रैश! |Gold Rate | Investment | Price |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T01:30:32+00:00

Iran America War LIVE Updates: ईरान-अमेरिका जंग! देखिए ताजा हालात! | Middle East | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T01:36:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers