चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पुख्ता प्रबंध करेगा पंजाब, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी से नए कीर्तिमान स्थापित करे पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आपसी समन्वय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं, शहरों के सौंदर्यीकरण और मेहमाननवाजी पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी विभागों को विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्यस्तरीय ट्रॉफी टूर और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी का आह्वान भी किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए कीर्तिमान स्थापित करने चाहिए.
सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन पंजाब के खेल इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित करे." उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों, दर्शकों तथा आने वाले मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए.
विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब अपनी समृद्ध हॉकी विरासत और भारतीय खेलों में महान योगदान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. हमें अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के आयोजन में नए कीर्तिमान स्थापित करने चाहिए और भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों, दर्शकों तथा मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए." उन्होंने कहा कि भारत, चीन, मलेशिया, जापान, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया सहित प्रमुख हॉकी देशों की भागीदारी से पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल जगत के केंद्र में आ जाएगा और इससे अपनी मेहमाननवाजी, बुनियादी ढांचे, खेल उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.
27 अक्टूबर को जालंधर में होगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा, जबकि मैच 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाएंगे. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तैयारियां समय से पहले पूरी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चैंपियनशिप का आयोजन बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के नियमों और पेशेवर दृष्टिकोण के अनुरूप किया जाए.
तैयारियां केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया जाए और उनके ठहरने के दौरान मेहमाननवाजी का बेहतर एवं यादगार अनुभव प्रदान किया जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि तैयारियां केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पूरे शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने नगर निगम जालंधर और मोहाली को व्यापक सफाई अभियान चलाने, स्वच्छता में सुधार करने तथा सार्वजनिक स्थानों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि शहर विदेशी पर्यटकों को साफ-सुथरे और आकर्षक लगें. उन्होंने शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्टेडियम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों का उचित रखरखाव किया जाए और जहां भी आवश्यकता हो, सड़कों की मरम्मत की जाए.
आवश्यक सुविधाओं के लिए बेहतर प्रबंध
मेहमाननवाजी के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भाग लेने वाली टीमों और उनके सहायक स्टाफ के लिए आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आवास, परिवहन, सुरक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए बेहतर प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें. उन्होंने अधिकारियों को होटलों, मैच स्थलों और अन्य निर्धारित स्थानों के बीच सुचारू परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि असुविधा या अनावश्यक देरी से बचा जा सके. प्रबंधों की व्यापक समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी विभागों को जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लेने और किसी भी कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए.
विरासत से जोड़ने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए
उन्होंने कहा, "एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सफलता केवल मुख्य स्थल की तैयारी पर निर्भर नहीं करती, बल्कि बुनियादी ढांचे, पहुंच, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं पर भी निर्भर करती है. अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के आने से पहले लॉजिस्टिक सहायता से संबंधित हर पहलू का ध्यान रखा जाना चाहिए."
अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मैच देखने की व्यवस्था करें, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच देख सकें और विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से प्रेरणा ले सकें. उन्होंने कहा, "इस स्तर के खेल आयोजन नई पीढ़ी को खेलों, अनुशासन और टीमवर्क को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे. विद्यार्थियों को मैच देखने की सुविधा देने और युवाओं को पंजाब की गौरवशाली हॉकी विरासत से जोड़ने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए."
टूर्नामेंट के प्रति उत्साह पैदा करने में मदद करेगी
चैंपियनशिप से पहले लोगों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्यव्यापी प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें टूर्नामेंट की ट्रॉफी या उसके मॉडल को विशेष रूप से तैयार की गई एसयूवी में प्रदर्शित किया जाएगा, जो पूरे पंजाब में घूमेगी. उन्होंने कहा, "यह पहल जागरूकता पैदा करने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और विभिन्न जिलों के लोगों में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के प्रति उत्साह पैदा करने में मदद करेगी."
उन्होंने आगे कहा कि सरकारी विभागों, टूर्नामेंट के आयोजकों और अन्य संबंधित भागीदारों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विशेष समन्वय कमेटी गठित की जाएगी, ताकि चैंपियनशिप का आयोजन कुशलता और उच्चतम मानकों के अनुरूप किया जा सके. बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत, खेल सचिव वरुण रूजम, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव पुनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के 10 नेता, विजय चौक पर किया विरोध प्रदर्शन
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में विपक्षी नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार देर शाम संसद में बैठक के बाद अब राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता राष्ट्रपति भवन की तरफ रवाना हो गए हैं. इस नेताओं ने संसद से राष्ट्रपति तक पैदल मार्च निकाला और विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन भी किया.
दिल्ली में INDIA गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद विपक्षी सांसद संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे हैं. राहुल गांधी समेत विपक्ष के 10 सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर करेंगे.
#WATCH | Delhi: INDIA bloc MPs begin their march from Parliament to Rashtrapati Bhavan.
— ANI (@ANI) October 9, 2026
Opposition MPs are on their way to meet President Droupadi Murmu to raise their concerns regarding the functioning of the Election Commission of India. pic.twitter.com/QdGa0lKJb5
8 बजे का मिला था समय
इस मामले में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेगा. राष्ट्रपति भवन की ओर से राहुल गांधी समेत करीब 10 सांसदों को शुक्रवार रात 8 बजे मिलने का समय दिया गया था. विपक्षी दलों ने इस मुलाकात के लिए पहले ही समय मांगा था.
यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली में 250 करोड़ के कारोबार का नुकसान! छावनी में तब्दील हुआ CP
राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि 10 सदस्य ज्ञापन सौंपने के लिए अंदर जा रहे हैं. शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा. हमारा आंदोलन चलता रहेगा. जब तक हम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक यह नहीं रुकेगा. लक्ष्य है ज्ञानेश का इस्तीफ़ा, SIR का सस्पेंशन, वोटर लिस्ट में 13.8 करोड़ लोगों के नाम वापस जोड़ना और बैलेट पेपर से चुनाव करवाना. इसके अलावा, संसद में पास हुआ ज्ञानेश को आजीवन छूट देने वाला प्रावधान भी रद्द किया जाना चाहिए.
संसद में हुई गठबंधन की बैठक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










