दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बाजपुर क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.
शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में अचानक भीषण ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा. इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी हल्द्वानी से देहरादून लौट रहे थे. जैसे ही उन्हें ओलावृष्टि और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी मिली, उन्होंने खराब मौसम के बावजूद पायलट को हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर ले जाने के निर्देश दिए.
प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद बाजपुर में उतरकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर फसलों को हुए नुकसान, उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.
कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण एवं नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए.
संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है. किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और नुकसान के आकलन से लेकर राहत संबंधी कार्रवाई तक पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए.
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं पर अहम बैठक, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जनता के लिए उठाई आवाज
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के रेलवे यात्रियों की अहम मांगों और समस्याओं को लेकर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण ने मध्य रेलवे के विभागीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) हिरेश मीना के साथ आज मध्य रेलवे के सीएसटी स्थित मुख्यालय में अहम बैठक की. शनिवार को 26 सितंबर को रेलवे यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक रविंद्र चव्हाण से सदिच्छा भेंट करके अपनी समस्याओं और मांगों के समक्ष रखा.
इस आधार पर यह बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान पीक आवर में नीलजे रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए हर घंटे लोकल ट्रेन शुरू करने की प्रमुख मांग रखी गई. इसके साथ ही अत्यधिक भीड़ के समय डोंबिवली और दिवा रेलवे स्टेशनों से सीधे मुंबई के लोकल ट्रेनें शुरू करने की भी मांग की गई.
मध्य रेलवे प्रशासन को जरूरी निर्देश
यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ के प्रबंधन तथा देरी से चलने वाली लोकल ट्रेनों के संबंध में अहम बैठक पर चर्चा होगी. इन समस्याओं को तुरंत समाधान निकालने के लिए रविंद्र चव्हाण ने मध्य रेलवे प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए. इस अवसर पर लोढ़ा पलावा स्थित कासा रियो एवं कासा रियो गोल्ड को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटीज फेडरेशन की ओर से सतीश सिंह उपस्थित थे.
ठाणे-मुंबई क्षेत्र की रेल यात्री की समस्याओं को उठाया
गौरतलब है कि हाल ही ठाणे-मुंबई क्षेत्र की रेल यात्री समस्याओं और उपनगरीय रेल व्यवस्था से संंबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर 48 यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से मिले. डोंबिवली जिमखाना में हुई इस बैठक में मुंबई उपनगरीय रेलवे की क्षमता, सुरक्षा और सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने समेत यात्रियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









