U19 World Cup Final: जब Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़े अंग्रेज! रिकॉर्ड्स की झड़ी | Full
U19 World Cup Final: जब Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़े अंग्रेज! रिकॉर्ड्स की झड़ी | Full Highlights | Vaibhav Suryavanshi Fastest Century | World Record | India Vs England Live #Vaibhav #CricketRecords #IndiaVsEngland #CricketHistory #NewRecord #VaibhavKaAtank #TeamIndia #SportsNews #TrendingVideo #CricketFever news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
भारत ने अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, लंबी दूरी से ही हो जाएंगे दुश्मन के ठिकाने ध्वस्त
Agni-3: भारत ने 6 फरवरी 2026 को एक बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है. देश ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया. इस परीक्षण के साथ ही भारत की सामरिक क्षमता और मजबूत हो गई है.
क्या लॉन्चिंग में आई कोई दिक्कत
मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा. लॉन्च के दौरान मिसाइल से जुड़े सभी तकनीकी और ऑपरेशनल पैरामीटर सही पाए गए. यह परीक्षण रणनीतिक बल कमान (Strategic Forces Command) की देखरेख में किया गया, जिससे यह साफ हो गया कि अग्नि-3 पूरी तरह भरोसेमंद है और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए तैयार है.
Intermediate Range Ballistic Missile ‘Agni-3’ was successfully test-fired from the Integrated Test Range, Chandipur, Odisha on February 06, 2026. The launch validated all operational and technical parameters. It was carried out under the aegis of the Strategic Forces Command:… pic.twitter.com/GDpAd6y8KM
— ANI (@ANI) February 6, 2026
क्या है इस मिसाइल की खासियत
अग्नि मिसाइल भारत की रणनीतिक ताकत की रीढ़ मानी जाती है.
- अग्नि-3 परमाणु सक्षम इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक स्वदेशी मिसाइल है.
- यह मिसाइल 3000 से 3500 किलोमीटर दूरी तक सटीक निशाना भेदने की क्षमता रखती है.
- इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन आता है.
- इस मिसाइल की साइज भी बहुत ज्यादा है.
- इसकी लंबाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है. जो एक सेकेंड में पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है.
- 50 टन वजन वाली मिसाइल में दो चरणों वाला इंजन लगा है जो ठोस ईंधन से चलता है.
- यह मिसाइल अपने साथ 1.5 टन का हथियार ले जाने में सक्षम है.
- यह मिसाइल दो-स्टेज सॉलिड फ्यूल सिस्टम पर आधारित है.
- पहले चरण के जलने के बाद दूसरा चरण सक्रिय होता है, जो मिसाइल को निर्धारित लक्ष्य तक स्थिरता और सटीकता के साथ मार्गदर्शन करता है.
हालांकि, यह मिसाइल कुछ मित्र देशों को पसंद आई है. बताया जा रहा है कि कई दोस्त देश भारत से इस मिसाइल के निर्यात को लेकर संपर्क कर रहे हैं.
ये जोड़ी बनाती है भारत को बेहद मजबूत
अग्नि मिसाइल और ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की जोड़ी भारत को बेहद मजबूत बनाती है. ब्रह्मोस 30 से 300 किलोमीटर तक के टारगेट को निशाना बना सकती है, जबकि अग्नि मिसाइलें 300 से 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को ध्वस्त करने में सक्षम हैं. इससे भारत किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने की स्थिति में है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation


















