Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: 23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR से दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 अक्टूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. हालांकि, सभी राज्यों में मौसम की स्थिति एक जैसी नहीं रहेगी. 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना को लेकर लोगों की नजर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर रहेगी। हालांकि, IMD के 9 अक्टूबर को जारी उपखंडवार पूर्वानुमान में 10 अक्टूबर के लिए पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई चेतावनी दर्ज नहीं थी। इसलिए राज्य के सभी इलाकों में भारी बारिश होने का दावा करना सही नहीं होगा. 

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार में भी मौसम का असर क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग रह सकता है। मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई थी, जबकि 10 अक्टूबर के लिए जारी उपखंडवार पूर्वानुमान में कोई चेतावनी दर्ज नहीं थी।

हिमाचल और उत्तराखंड मे कैसा रहेगा कल का मौसम?

पहाड़ी राज्य हिमाचल के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में तूफानी बारिश की चेतावनी है. आंधी चलने का भी अलर्ट है. वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश, कोटद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा में भारी बारिश का अनुमान है.

किन 23 राज्यों में बारिश की संभावना?

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में मौसम खराब होने की आशंका जताई गई है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी हो सकता है. 

Continue reading on the app

31 अक्टूबर को गुरु गोचर, सिंह राशि में गुरु-केतु की युति से इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

31 अक्टूबर 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से मौजूद केतु के साथ गुरु की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षा, विवाह और धन का कारक माना जाता है, जबकि केतु का संबंध आध्यात्मिकता और वैराग्य से जोड़ा जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

ये 'Cockroach' देश के बारे में नहीं सोचते | Shorts | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:15:28+00:00

ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं? | Shorts | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:16:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers