Responsive Scrollable Menu

सफेद कपड़ों की खोई चमकान को लौटाएंगे ये 5 टिप्स, सालों बाद भी कपड़ा लगेगा नया

White Clothes Cleaning Tips: अगर आपकी फेवरेट वाइट ड्रेस या शर्ट की चमक फीकी पड़ने लगी है और इसपर पीलापन नजर आने लगा है तो ये लेख आपके लिए है. यहां जानिए सफेद कपड़ों की चमक को बनाए रखने के 5 आसान टिप्स. खासबात है कि ये कोई महंगे उपाय नहीं है. साथ ही इससे न सिर्फ पीलेपन से छुटकारा मिलेगा बल्कि कपड़ा सालों साल नया भी लगेगा.

Continue reading on the app

सलमान खान ने लॉन्च किया ऑफिशियल यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

सलमान खान ने शुक्रवार को अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। उन्होंने फैंस से पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट साझा करने का वादा किया। सलमान ने चैनल के लॉन्च का ऐलान एक मजेदार टीजर के साथ किया। इसमें वह अंग्रेजी अल्फाबेट बोलते नजर आए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं... मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।” खबर लिखे जाने तक इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 16 हजार पार हो गई थी। सलमान के ऑफिशियल चैनल के बायो में लिखा है, “फिल्म एक्टर। आर्टिस्ट। पेंटर। ह्यूमैनिटेरियन। यह मेरा ऑफिशियल चैनल है।” फिलहाल चैनल पर कई शॉर्ट्स मौजूद हैं। यूट्यूब के जरिए सलमान लंबे वीडियो शेयर कर सकते हैं। इससे फैंस को उनके काम, रोजमर्रा की जिंदगी और सिनेमा से बाहर की पसंद के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे सलमान वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो के साथ यह उनका लंबे समय से चला आ रहा जुड़ाव है। सलमान की कई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। वह अगली बार ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की बदली हुई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सलमान साउथ के फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली के साथ SVC63 में भी काम करेंगे। इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है। फिल्म में नयनतारा भी हैं। यह फिल्म फिलहाल ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन बड़े बॉलीवुड सितारों के भी हैं अपने यूट्यूब चैनल सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के भी अपने यूट्यूब चैनल हैं। इन चैनलों के जरिए कलाकार अपने फैंस से सीधे जुड़ते हैं। कोई अपनी निजी जिंदगी के वीडियो शेयर करता है, तो कोई फिटनेस, खाना बनाने और फिल्मों की शूटिंग से जुड़े वीडियो दिखाता है। हालांकि, ज्यादातर सितारे अपने चैनल पर लगातार वीडियो नहीं डालते। फराह खान: फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान का यूट्यूब चैनल इन दिनों काफी चर्चा में रहता है। उनके चैनल @farahkhank पर वह बॉलीवुड सितारों के घर जाती हैं, उनके साथ खाना बनाती हैं और कई मजेदार सवाल पूछती हैं। इन वीडियो में सितारों के घर, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े दिलचस्प किस्से देखने को मिलते हैं। उनके कुक दिलीप के साथ मजेदार बातचीत भी दर्शकों को पसंद आती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर 32 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। अक्षय कुमार: एक्टर का अपना यूट्यूब चैनल @akshaykumar है। इस चैनल पर करीब 12.4 लाख सब्सक्राइबर्स और 77 वीडियो हैं। यहां फिल्मों के प्रचार, ब्रांड से जुड़े वीडियो और उनके होस्टिंग शो के क्लिप देखने को मिलते हैं। हालांकि, पिछले तीन साल से इस चैनल पर कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया गया है। आलिया भट्ट: 26 जून 2019 को आलिया भट्ट ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसके जरिए वह फैंस को अपनी जिंदगी की झलक दिखाना चाहती थीं। उनके वीडियो में फिल्मों की शूटिंग, मेकअप, परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े पल देखने को मिलते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 26 लाख सब्सक्राइबर हैं। कृति सेनन: एक्ट्रेस का यूट्यूब चैनल @kritisanon नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। इस चैनल पर वह अपनी दिनचर्या, फिटनेस, स्किन की देखभाल और शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर करती हैं। इन वीडियो के जरिए फैंस को उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिलता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 13.4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। परिणीति चोपड़ा: एक्ट्रेस ने 25 जुलाई 2024 को अपना यूट्यूब चैनल @officialparineetichopra शुरू किया था। उनके चैनल पर करीब 2.79 लाख सब्सक्राइबर और 41 वीडियो हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में धूम मचाएंगे रविंद्र जडेजा, सौराष्ट्र के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र की रणजी टीम में चुना गया है. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के लिए लाल गेंद क्रिकेट से यह एक अच्छा अभ्यास होगा. वहीं, जयदेव उनादकट को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. Fri, 9 Oct 2026 19:11:45 +0530

  Videos
See all

INDIA Bloc Protest LIVE: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन I Rahul Gandhi I Mamata Banerjee I SIR Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:16:37+00:00

Mahabahas LIVE: कांग्रेस ने सख्ती दिखाई, हरदा को जिम्मेदारी याद आई! | Congress | Harish Rawat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers