Responsive Scrollable Menu

प्रवासियों ने ही आपका इतिहास...खड़े-खड़े भारत ने कर दी जेडी वेंस की गजब बेइज्जती

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि टैलेंट मोबिलिटी (प्रतिभाओं की आवाजाही) से भारत और अमेरिका दोनों को फ़ायदा होता है। इससे भारतीय पेशेवरों के लिए अवसर पैदा होते हैं और अमेरिकी कंपनियों को ऐसे कुशल कर्मचारी मिलते हैं जो इनोवेशन, रिसर्च और प्रोडक्टिविटी में योगदान देते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी श्रम विभाग ने कुछ कंपनियों के लिए 'परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन' (PERM) प्रोग्राम के तहत आवेदन स्वीकार करना रोक दिया है। जायसवाल ने कहा कि इस कदम से भारतीयों के पास मौजूद H-1B वीज़ा की वैधता या वीज़ा धारकों के आश्रितों के स्टेटस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन योग्य कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जयसवाल ने कहा कि PERM आवेदनों को रोकने से H-1B वीज़ा की वैधता या H-1B वीज़ा धारकों और उनके आश्रितों के स्टेटस पर कोई असर नहीं पड़ता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले का असर प्रभावित कंपनियों के योग्य कर्मचारियों की परमानेंट रेजिडेंसी या ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: MEA Briefing में पूछा गया 'अमेरिकी हरकत' और JD Vance की 'बदजुबानी' पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

ट्रंप सरकार ने Infosys, Tata, विप्रो, HCL और कॉग्निजेंट जैसी बड़ी कंपनियों को एक प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है। इसी प्रोग्राम से यह कंपनियां अपने एंप्लाइज का ग्रीन कार्ड प्रोसेस शुरू करती हैं। तो, क्या अमेरिका में काम कर रहे हर भारतीय का वीजा खतरे में है? तो जवाब है नहीं। पूरे मामले को गहराई से समझने के लिए पहले ग्रीन कार्ड को समझिए। मान लीजिए एक भारतीय इंजीनियर Infosys में काम करता है या किसी XYZ कंपनी में काम करता है और अमेरिका में पोस्टेड है। वह वहीं हमेशा के लिए बसना चाहता है। इसके लिए उसकी कंपनी को उसका ग्रीन कार्ड प्रोसेस शुरू करना होता है।

इसे भी पढ़ें: Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त


ग्रीन कार्ड मिलने पर कोई भी विदेशी अमेरिका में अस्थाई तौर पर रह सकता है और काम कर सकता है। लेकिन यह प्रोसेस लंबा है। इसके कई स्टेज होते हैं। इस प्रोसेस में पहला स्टेज अहम है। यानी कि पीईआरएम फुल फॉर्म जाने तो प्रोग्राम इलेक्ट्रॉनिक रिव्यू मैनेजमेंट। यह अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट का प्रोसेस है। इस प्रोसेस में कंपनी को पहले यह दिखाना होता है कि इस नौकरी के लिए कोई सही या योग्य अमेरिकी एंप्लई नहीं मिला है। साथ ही विदेशी एंप्लई को नौकरी देने से अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरी या उनकी सैलरी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए कंपनी पहले उस नौकरी की सही सैलरी तय करवाती है। इसे प्रिवेलिंग वेज कहते हैं। इसके बाद कंपनी नौकरी का विज्ञापन निकालती है और अमेरिकी लोगों को आवेदन करने का मौका देती है। अगर इस प्रोसेस के बाद भी कोई योग्य अमेरिकी कर्मचारी नहीं मिलता है तो कंपनी अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट में आवेदन करती है। विभाग यानी कि डिपार्टमेंट अगर इस आवेदन को मंजूरी दे देता है तो कंपनी विदेशी कर्मचारी के लिए अगले इमीग्रेशन यानी कि अमेरिका में नौकरी और रहने की कानूनी प्रोसेस में आगे बढ़ सकती है। 
 

Continue reading on the app

सुस्त पड़ी iPhone 18 Pro की डिमांड! रिपोर्ट में दावा- ऐप्पल ने घटाया प्रोडक्शन

उम्मीद से कम मांग के कारण Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए कंपोनेंट ऑर्डर में 15 से 20 फीसदी तक की कटौती की है। मेमोरी चिप की बढ़ती लागत, ज्यादा कीमतें और ऐप्पल के लॉन्च शेड्यूल में बदलाव बिक्री पर असर डालने वाले कुछ कारण हो सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

AB de Villiers Century: 42 की उम्र में एबी डिविलियर्स ने ठोका 37 गेंदों में शतक, 11 छक्के मारकर जिताया मैच

शारजाह में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 40 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाकर साउथ अफ्रीका चैंपियंस को मैच जिताया. Fri, 09 Oct 2026 20:33:20 +0530

  Videos
See all

CJP Protest 10 October: चिराग पासवान बोले- युवाओं की आवाज को कोई बंदिश नहीं रोक सकती | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:11:04+00:00

Delhi में CJP के प्रदर्शन पर भड़के BJP प्रवक्ता Ajay Alok, पुलिस से परमिशन नहीं, कैसे कर लेंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers