Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand के 106 युवाओं को सीएम कौशल योजना से विदेशों में मिली नौकरी

देहरादून, नौ अक्टूबर उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवाओं को विदेश में नौकरी मिल चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उन्हें विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश में जर्मन व जापानी के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और उत्तरकाशी व टिहरी जिलों में भी जल्द ही विदेशी प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार कर अधिक से अधिक संख्या में विदेश में रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार के प्रयासों से अब तक 106 युवाओं को विदेश में रोजगार मिला है, इनमें 75 युवा जापान, एक जर्मनी और 30 सऊदी अरब में स्वास्थ्य, आतिथ्य और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए देहरादून में जर्मन के 75 और जापानी के 45 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

वहीं, अल्मोड़ा में जर्मन के 22 और बागेश्वर में जापानी के 16 प्रशिक्षण केंद्र हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री धामी ने हाल में उत्तराखंड आए जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा के साथ बैठक की। इस दौरान तीनों देशों में रोजगार की संभावनाओं और कुशल मानव संसाधन की जरूरत पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना की सफलता को देखते हुए विदेशी प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मांग के अनुरूप युवाओं को आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है।

Continue reading on the app

”पूजा करने पर रोक-टोक की…’ तेज प्रताप यादव ने रियलिटी शो में खोला तलाक का कच्चा चिट्ठा, एक्स-वाइफ पर लगाए आरोप!

Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी टूटने की वजहों पर खुलकर बात की. उन्होंने ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन ने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, रचा इतिहास

Sanju Samson Equals Virat Kohli Records: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. संजू की इस आक्रामक पारी और शुरुआती पावरप्ले के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने विशाल स्कोर की नींव रखी. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए. Fri, 9 Oct 2026 20:56:12 +0530

  Videos
See all

दो बाइकों को पीछे से टक्कर मारकर भागी कार #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:45:37+00:00

Anjana Om Kashyap: सेल्फ डिफेंस में पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगती है चोट- रजत भगत | #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers