Responsive Scrollable Menu

पानी की एक-एक बूंद की रखवाली, बांध पर दिन-रात गश्त कर रही महाराष्ट्र पुलिस; ऐसी भी क्या मजबूरी?

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे का संकट गहराने लगा है. जालना के धामणा बांध में पानी का स्तर घटकर महज 2 फीसदी रह गया है. ऐसे में पानी को बचाने के लिए बांध पर पुलिस का पहरा लगा दिया है.

Continue reading on the app

एमएसएमई के लिए एनपीए मानदंडों की समीक्षा की जरूरत, 90 दिनों की एक समान समयसीमा सही नहीं : मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) वर्गीकरण मानदंडों की समीक्षा करनी चाहिए, ताकि इन्हें इन उद्यमों की कारोबारी प्रथाओं और नकदी प्रवाह के पैटर्न के अनुरूप बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले व्यवसायों का नकदी प्रवाह चक्र अलग-अलग होता है। ऐसे में एनपीए घोषित करने के लिए 90 दिनों की एक समान समयसीमा सभी एमएसएमई के लिए उपयुक्त नहीं है।

नागेश्वरन ने कहा कि एसएमए की श्रेणी में आने के बाद भी कर्जदारों को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। कई व्यवसायों को उनके खातों को औपचारिक रूप से एनपीए घोषित किए जाने से पहले ही मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

नागेश्वरन ने ‘सा-धन’ के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, जिस समय आपको एसएमए के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, आप लगभग वास्तविक रूप से, भले ही कानूनी रूप से नहीं, पहले ही एनपीए बन जाते हैं। मुझे लगता है कि इसमें बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हमें एक समान मानक अपनाने के बजाय कारोबारी प्रथाओं और नकदी प्रवाह के पैटर्न के अनुरूप ऐसे मानदंड विकसित करने की जरूरत है।

बैंक भुगतान में देरी की अवधि के आधार पर ऋण खातों को एसएमए के रूप में वर्गीकृत करते हैं। 30 दिनों तक की बकाया अवधि वाले खातों को एसएमए-0, 31 से 60 दिनों तक के बकाया खातों को एसएमए-1 और 61 से 90 दिनों तक के बकाया खातों को एसएमए-2 के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 90 दिनों से अधिक समय तक भुगतान बकाया रहने पर ऋण खाते को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया जाता है।

नागेश्वरन ने कहा कि भारत में एमएसएमई विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं और प्रत्येक क्षेत्र की कार्यशील पूंजी का चक्र अलग-अलग होता है। इसलिए, 90 दिनों का एक समान मानदंड सभी एमएसएमई के लिए उपयुक्त नहीं है।

हालांकि, मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इस बात पर भी जोर दिया कि सूक्ष्म वित्त क्षेत्र को जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचना चाहिए और अपने कारोबार के वित्तपोषण के लिए आंतरिक बचत पर अधिक निर्भर रहना चाहिए।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन ने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, रचा इतिहास

Sanju Samson Equals Virat Kohli Records: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. संजू की इस आक्रामक पारी और शुरुआती पावरप्ले के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने विशाल स्कोर की नींव रखी. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए. Fri, 9 Oct 2026 20:56:12 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: Gyanesh Kumar बिना बहुमत के फैसले लें, तो क्या वो अवैध नहीं है? AAP ने उठाए सवाल! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:45:09+00:00

Anjana Om Kashyap: सेल्फ डिफेंस में पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगती है चोट- रजत भगत | #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers