Responsive Scrollable Menu

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

शारदीय नवरात्रि के दौरान हर जगह दु्र्गा पूजा के पंडाल, डांडिया और गरबा नाइट्स के कार्यक्रम देखने को मिलते है। नवरात्रि का त्योहार हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में जरुर शामिल होते हैं।

अब आप मार्केट में मिलने वाले डांडिया पर पैसा खर्च न करें, बल्कि आप घर पर ही आसान तरीके से डांडिया स्टिक्स को बना सकते हैं। इस लेख में हम घर में ही रखे चीजों से पसंद के रंगों और डिजाइन में डांडिया बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका-

डांडिया स्टिक घर पर कैसे बनाएं?

डांडिया स्टिक बनाने की साधारण और आसान विधि-

अखबार से मजबूत बेस बनाएं

इसके लिए आप पुराने अखबार के पन्नों को एक कोने से तिरछा करके कसकर रोल तैयार कर सकते हैं। इसको आप जितना टाइट रोल करेंगे, उतना ही डांडिया मजबूत बनेंगी। रोल पूरा होने के बाद इसके किनारों पर फेविकोल या ग्लू गन की मदद से अच्छे से चिपका लें। ताकि यह खुले नहीं।

आकर्षक रंगों से पेंट करें

अब आप रोल किए गए अखबार को सुंदर बनाने के लिए वाटर कलर की मदद से पेंट कर लें। अपनी पसंद के अनुसार कोई भी ब्राइट कलर चुन सकते हैं। यदि आप दो अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं, तो डांडिया देखने में ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी। पेंट करने के बाद इसे थोड़ी देर सूखने जरुर दें।

सजावट के लिए शेप्स काटें

डांडिया स्टिक्स को सजाने के लिए रंगीन चार्ट पेपर या फेल्ट शीट लेकर उस पर छोटे-छोटे सितारे, त्रिकोण या हीरे की शेप के डिजाइन काट लें। अलग-अलग रंगों के शेप्स काटने से आपकी डांडिया काफी रंग-बिरंगी व आकर्षक नजर आएगी।

डांडिया को सजाएं और चमकाएं

इसके बाद डांडिया स्टिक पर अपनी काटी हुई आकृतियों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चिपका लें। बीचों-बीच में चमकीले क्राफ्ट स्टोन और शीशे (मिरर) लगाएं। यह सजावट आपके डांडियां को डांडिया रास की लाइटों में एक अलग ही चमक देगी।

नीचे खूबसूरत लटकन लगाएं

अब आप डांडिया के निचले हिस्से को पारंपरिक रुप देने के लिए रंगीन ऊन या टैसेल्स (लटकन) का इस्तेमाल करें। इसे धागे की मदद से डांडिया के किनारे पर मजबूती से लगा लें।

Continue reading on the app

Aaj ka Vrishchik Rashifal: शनिवार को वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी सफलता, अटके काम होंगे पूरे; जानें उपाय

Aaj ka Vrishchik Rashifal 10 October 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 10 अक्टूबर 2026 का दिन शांति, एकाग्रता और प्रगति का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में अटके काम पूरे होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. जानें शनिवार का वृश्चिक राशिफल और उपाय.

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 5 घंटे में 15 राज्यों में होगी झमाझम बारिश? | Top News | Monsoon | Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T20:00:30+00:00

Anjana Om Kashyap: President से मुलाकात के बाद Rahul Gandhi का बड़ा बयान!|#RahulGandhi #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T19:52:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers