Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने की प्लानिंग कर रहा आसिम मुनीर, 4 प्रांतों को 15 राज्य बनाने की तैयार

पाकिस्तानी हुकुमत दुनिया भर में अपनी किरकिरी करवा रही है. पाकिस्तानी हुकूमत भले ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के हाथों में सत्ता का नियंत्रण होने का ढोंग करे लेकिन असल ताकत किसके पास है? यह बात किसी से भी छिपी हुई नहीं है. हर व्यक्ति जानता है कि देश की कमान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के हाथों में है, जिसे पाकिस्तान का अघोषित तानाशाह भी कहा जाता है.

हाल में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें पाकिस्तान के अघोषित तानाशाह जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नक्शे को पूरी तरह से बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसके तहत देश के चार मुख्य प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 छोटे-छोटे राज्य बनाने की प्लानिंग है. 

समझिए क्या है मुनीर का नया प्लान?

पाकिस्तान के गठन के बाद से पाकिस्तान के बनने के बाद से देश चार प्रांतों पंजाब, सिंध, खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बंटा हुआ है. इनमें सबसे बड़ा सूबा पंजाब है, जिसकी आबादी 1.28 करोड़ रुपये है, जो पाकिस्तान की आधी आबादी के बराबर है. वहीं सबसे छोटा राज्य बलूचिस्तान है.

आर्मी चीफ का तर्क है कि प्रांत प्रशासन चलाने के लिए बहुत बड़े है, जिस वजह से देश की हालात खस्ता हालाता है. स्थिति ऐसी है कि महंगाई आसमान छू रही है और विकास दर भारत से आधी है, जिस वजह से इन राज्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना जरूरी है. मुनीर का प्लान है कि सुधार की आड़ में वह फूट डालें और राज करें. एक्सपर्ट के अनुसार, असल मकसद देश का विकास करना नहीं है बल्कि अपनी ताकत को और अधिक मजबूत करना है. 

असली निशाने पर पंजाब और सिंध

पाकिस्तान सरकार और मुनीर के निशाने पर पंजाब और सिंध प्रांत को बांटना है. इसकी वजह पाकिस्तान की राजनीति में पंजाब की राजनीति में पंजाब और सिंध ऐसे राज्य हैं, जहां दो पुरानी पार्टियां लंबे वक्त से दबदबे में हैं. मुनीर की आंखों में खटकने वाली बात यह है कि सैन्य तानाशाही के दौर में भी इन सूबों ने सत्ता के खिलाफ एक वैक्लपिक केंद्र के रूप में खुद को बचाया है. यह वजह है कि आसिम मुनीर की नजरें, इन्हीं गढ़ों पर है, जिससे उन्हें तोड़कर उनकी खत्म की जा सके.   

मुनीर की बढ़ती तानाशाही कहां तक?

रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर को एक शातिर और बेरहम शासक बताया गया है, जो सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. मुनीर ने PML(N) और PPP के नेताओं को पूरी तरह अपने इशारों पर नचा रखा है, जिस वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बेहद कमजोर हो गए हैं. देश के सबसे लोकप्रिय नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डाल दिया गया है. उनके समर्थकों के विरोध प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचला जा रहा है. टीवी चैनलों पर उनका नाम लेने तक पर बैन है.

 

 

 

Continue reading on the app

Jharkhand News: रांची में खुला अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम, सलीमा और निक्की को मिला सम्मान

Jharkhand News: देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर भारत और झारखंड का नाम रोशन करने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. रांची रेलवे ने हटिया में आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की शुरुआत की है. इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इस स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर झारखंड की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग मौजूद रहीं. खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर युवा हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नए स्टेडियम में विश्वस्तरीय एस्ट्रोटर्फ मैदान, आधुनिक जिम और अभ्यास के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. रेलवे का उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है.

नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

डीआरएम करुणानिधि सिंह ने भारतीय महिला हॉकी टीम को शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतने और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि रेलवे खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा और खेल में आगे बढ़ने के अवसर देने के साथ जमीनी स्तर से नई प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: रांची यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! भत्ता बढ़ा, अब सभी का होगा जीवन बीमा

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN, Day-1 अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बपराया कहर, पहले दिन बांग्लादेश ने 8 विकेट पर बनाए 317 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया. दूसरे सेशन के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की, जिससे बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्किल में नजर आए. दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश के लिए नईम हसन और तैजुल इस्लाम क्रीज पर खड़े थे. Fri, 9 Oct 2026 23:08:48 +0530

  Videos
See all

'Get out now' officials warn as Isaias barrels toward US Gulf Coast. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T21:00:02+00:00

Gold Price Crash: सोने के दाम में बड़ी गिरावट? | Sharad Kohli | Gold Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T21:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers