Responsive Scrollable Menu

JNU ने प्रोफेसर-कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त किया:यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया; आंतरिक समिति की सिफारिश पर कार्रवाई

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने उन्हें छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई। IC ने बिमोल अकोइजाम के खिलाफ बड़ी सजा की सिफारिश की थी। 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप अकोइजाम को हटाने की कार्रवाई से पहले दिल्ली कमीशन फॉर विमेन (DCW) ने मामले पर JNU प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने 11 छात्राओं के आरोपों पर सितंबर में यह रिपोर्ट मांगी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मई 2026 में JNU की वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी। छात्राओं का आरोप था कि उस समय उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुप्ता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। 2023 मे मणिपुर हिंसा के बाद सक्रिय अंगोम बिमोल अकोइजाम जेएनयू (JNU) के प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वे मणिपुर के रहने वाले हैं और राज्य के सामाजिक व मानवाधिकार मुद्दों पर लंबे समय से मुखर आवाज रहे हैं। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 'इनर मणिपुर' सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से अधिक वोटों से हराकर सांसद चुने गए। संसद में वे मणिपुर में शांति बहाली, पीड़ितों के पुनर्वास और पूर्वोत्तर के अधिकारों पर अपने तीखे व प्रभावशाली भाषणों के लिए जाने जाते हैं।

Continue reading on the app

महालया अमावस्या 2026 पर न भूलें ये परंपराएं, पितरों के स्मरण का है दिन

Mahalaya Amavasya 2026: महालया अमावस्या 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को मनाई जाएगी. जानें अमावस्या तिथि, कुतुप मुहूर्त, रौहिण मुहूर्त, पितृ तर्पण, श्राद्ध और दान का धार्मिक महत्व.

The post महालया अमावस्या 2026 पर न भूलें ये परंपराएं, पितरों के स्मरण का है दिन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स मैदान में, सुरक्षा व्यवस्था सख्त | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:10:05+00:00

Viral Video | महिला पुलिस अधिकारी का थप्पड़, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers