Responsive Scrollable Menu

अक्टूबर में पावर प्लांट्स को कोयला आपूर्ति में तेज सुधार, बिजली संकट की आशंकाओं को सरकार ने किया खारिज

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अक्टूबर के दौरान बिजली संयंत्रों (पावर प्लांट्स) को कोयले की आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और बिजली संकट की आशंकाओं को लेकर सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्टें भ्रामक हैं। कोयला मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अक्टूबर में कोयले की आपूर्ति सितंबर की तुलना में औसतन 9 प्रतिशत अधिक रही है और सितंबर के निचले स्तर की तुलना में इसमें लगभग 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार कम होने को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताओं के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और स्थिति पर केंद्र सरकार की करीबी निगरानी बनी हुई है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, अक्टूबर में रेलवे के माध्यम से कोयले की ढुलाई बढ़कर 465 रेक प्रतिदिन से अधिक के औसत स्तर पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं, 470 रेक प्रतिदिन के लक्ष्य को लगातार तीन दिनों तक हासिल किया गया। सड़क मार्ग सहित अन्य माध्यमों से भी कोयला आपूर्ति में सुधार देखा गया है।

कोयला स्टॉक में कमी की गति भी अब काफी धीमी पड़ गई है। सितंबर में जहां बिजली संयंत्रों के भंडार में प्रतिदिन 0.243 मिलियन टन की कमी आ रही थी, वहीं अक्टूबर में यह घटकर 0.116 मिलियन टन प्रतिदिन रह गई है। मंत्रालय का कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हो रही है, हालांकि भंडार में वास्तविक पुनर्निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी बिजली संयंत्र को क्रिटिकल स्टॉक श्रेणी में शामिल किए जाने का अर्थ यह नहीं है कि उसके पास कोयला समाप्त हो गया है या वह बंद होने की कगार पर है। यह केवल एक पूर्व चेतावनी संकेत है, जो तब जारी किया जाता है जब संयंत्र में निर्धारित मानक स्तर से कम भंडार रह जाता है।

बयान के अनुसार, ऐसे संयंत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार कोयले का पुनर्वितरण कर संवेदनशील बिजलीघरों तक पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि बिजली उत्पादन प्रभावित न हो।

मंत्रालय का मानना है कि मानसून के समाप्त होने और अक्टूबर के मध्य तक बिजली की चरम मांग में संभावित कमी आने के साथ स्थिति और बेहतर हो सकती है। यदि प्रतिदिन 465-475 रेक की आपूर्ति जारी रहती है, तो त्योहारी सीजन, सर्दियों और अगले वर्ष की गर्मियों की मांग से पहले कोयला भंडार को फिर से मजबूत किया जा सकेगा।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि वह रेल मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के साथ मिलकर पूरे देश में कोयले की उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स की लगातार निगरानी कर रहा है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी बिजली उत्पादन को कोयले की कमी के कारण प्रभावित न होना पड़े।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

खुशखबरी! वैभव सूर्यवंशी आज प्लेइंग-11 में संजू सैमसन को करेंगे रिप्लेस, टीम मैनेजमेंट ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाने वाला है. इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग-11 से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दूसरे टी-20 मैच में संजू सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी की वापसी हो सकती है. हालांकि, इसपर अब तक टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका

वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की पूरी संभावना है. वे खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन की जगह ले सकते हैं. टीम उन्हें भी बराबर मौका देना चाहती है. संजू सैमसन के लगातार खराब प्रदर्शन और बाहर हो रही चर्चाओं के कारण मैनेजमेंट ने इस 15 साल के खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया है. टीम संजू और वैभव दोनों को बराबर मौके देने की योजना बना रही है और लंबे समय तक दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है.

पिछले 5 मैचों में कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन का प्रदर्शन?

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ वक्त से निराशाजनक फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछले 5 मैचों में अगर उनके प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह संजू ने पिछली 5 पारियों में 127 रन बनाए हैं. जबकि, वैभव सूर्यवंशी कमाल के फॉर्म में हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, तो वह चौके-छक्के लगाकर अपनी टीम के लिए अहम रन बनाते हैं. वैभव सूर्यवंशी की बात करें, उन्होंने पिछली 5 टी-20 पारियों में 2 फिफ्टी लगाई हैं. पिछली 5 पारियों में मिलाकर 204 रन बनाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर 

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 2026 में डेब्यू किया. उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. तब से अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 246 रन बनाए हैं.

 उनके नाम 22 चौके और 18 छक्के दर्ज हैं. वैभव का हाईएस्ट स्कोर 81 रन है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. अब तक करियर में वैभव का औसत 30.75 का रहा है, जबकि उनका इस्ट्राक रेट 183.36 का रहा है, जो अपने आप में उनकी काबिलियत और तूफानी अंदाज को बयान करता है.

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.

वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी जमकर मजा ले सकते हैं, लेकिन यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ये हैं साल 2026 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं 2 भारतीय नाम

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी में वीरेंद्र सहवाग को दिखती है अपनी झलक, बोले- वो भी पहली ही गेंद से टूट पड़ते हैं

Virener Sehwag finds his own reflection in Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में अपनी झलक दिखती है. सहवाग ने कहा कि सूर्यवंशी की आक्रामक सोच और पहली गेंद से बड़े शॉट खेलने का इरादा बिल्कुल उनकी तरह है. उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को भारत के लिए एक लंबा और सफल करियर बनाने पर ध्यान देने की सलाह दी है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि शीर्ष स्तर के क्रिकेट में उम्र नहीं, बल्कि केवल मैदान पर किया गया प्रदर्शन ही मायने रखता है. Sat, 10 Oct 2026 22:01:12 +0530

  Videos
See all

सोशल मीडिया के लाइक्स, व्यूज से नेता नहीं बनते!| CJP Protest | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:46:05+00:00

Dhruv Rathee और दिपके को लगा वो राहुल बनेंगे! | CJP Protest | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers