भारत की एनर्जी स्टोरी में विदर्भ की अहम भूमिका, अदाणी ग्रुप इस क्षेत्र की यात्रा को देगा गति: जीत अदाणी
नागपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी डिफेंस और एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की एनर्जी स्टोरी की विदर्भ की अहम भूमिका है और विदर्भ में अदाणी समूह की मौजूदगी केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पीढ़ियों तक चलने वाला है।
यहां ‘एडवांटेज विदर्भ 2026’ को संबोधित करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि अदाणी समूह यहां ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण करने, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित करने, समुदायों को सशक्त बनाने और भारत की आर्थिक नींव को मजबूत करने के लिए मौजूद है।
अदाणी एयरपोर्ट्स में भी डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, यहां हमारे निवेश तीन राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं, जिनमें भारत के स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा भविष्य को सशक्त बनाना, एकीकृत औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का विकास करना और समुदायों एवं युवाओं के लिए समावेशी विकास को सक्षम बनाना शामिल है।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, तिरोड़ा में हम महाराष्ट्र के सबसे बड़े और अत्याधुनिक 3,300 मेगावाट सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट का संचालन करते हैं, जिसे दक्षता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के सर्वोच्च वैश्विक मानकों के अनुसार बनाया गया है। 2025 में, हमने 600 मेगावाट के बुटीबोरी पावर प्लांट को पुनर्जीवित किया, जो तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के समाधान और भारत की बिजली अवसंरचना को मजबूत करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
जीत अदाणी ने आगे कहा कि 25 वर्षों के आपूर्ति समझौते के माध्यम से हम अब महाराष्ट्र के लिए 6,600 मेगावाट भरोसेमंद बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं, जिसमें खावड़ा से सौर उत्पादन और मजबूत तापीय बेसलोड आपूर्ति का संयोजन है। यह महाराष्ट्र के उद्योगों, इसके शहरों और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था को सहारा देने वाली रीढ़ है।”
इसके अलावा, सबसे परिवर्तनकारी प्रतिबद्धताओं में से एक कलमेश्वर के लिंगा में 70,000 करोड़ रुपए का एकीकृत कोयला गैसीकरण एवं डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव्स कॉम्प्लेक्स है।
यह परियोजना 30,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी, उन्नत रासायनिक विनिर्माण क्षमताओं का निर्माण करेगी, महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी और नागपुर को स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी।
उन्होंने आगे कहा, “विमानन और रक्षा क्षेत्र में, इंडामर टेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड के हमारे अधिग्रहण ने मिहान में हमारे 30 एकड़ के एमआरओ कॉम्प्लेक्स का विस्तार किया है। 15 विमान बे, एफएए और डीजीसीए प्रमाणन तथा एयर वर्क्स के वैश्विक नेटवर्क के साथ एकीकरण के साथ, नागपुर तेजी से विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल के एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभर रहा है।
गोंदिया और नागपुर में अदाणी फाउंडेशन 43 स्वयं सहायता समूहों, फॉर्च्यून सुपोषण पोषण कार्यक्रम और सौर प्रकाश, स्वच्छ जल, खेल और स्कूल विकास की पहलों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का समर्थन कर रहा है।
जीत अदाणी ने कहा, “मैं विदर्भ को केवल महाराष्ट्र का एक क्षेत्र नहीं, बल्कि ऐसा क्षेत्र मानता हूं जो आने वाले दशकों में भारत की विकास गाथा को परिभाषित करने में मदद करेगा।”
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND U19 vs ENG U19 Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी
IND U19 vs ENG U19 Final: भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रीव को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. अब इंग्लैंड को अगर वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है तो उसे 412 रन बनाने होंगे.
आयुष म्हात्रे ने खेली 53 रनों की अर्धशतकीय पारी
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज आए. भारत को पहला झटका जॉर्ज (9) के रूप में शुरुआत में ही लग गया. इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे अर्धशतक लगाया और 51 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 53 रनों की पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेल मचाया तूफान
इसके बाद भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया. उन्होंने 32 बॉल पर 50 रन पूरे किए और 55 बॉल में शतक जड़ दिया. वैभव ने 150 रन सिर्फ 71 बॉल में बना डाले. उन्होंने इस मैच में 80 बॉल में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था.
1⃣7⃣5⃣ runs
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
8⃣0⃣ balls
1⃣5⃣ fours & 1⃣5⃣ sixes
A marathon knock by Vaibhav Sooryavanshi on a grand stage ????????
India U19 283/3 after 30 overs.
Updates ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/NL2r2ux1lT
इन खिलाड़ियों ने भी भारत के लिए बिखेरा जलवा
वैभव के आउट होने के बाद भारतीय पारी को ब्रेक लग गया. उनके बाद विहान मल्होत्रा 36 बॉल में 2 चौकों की साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए वेदांत त्रिवेदी ने 36 बॉल में 3 चौकों के साथ 32 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 40 रनों की पारी खेली.
भारत के आरएस अंबरीश ने 18, खिलेन पेटल ने 3, हिनेल पटेल ने 5 और कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा एलेक्स ग्रीन और सेबस्टियन मॉर्गन ने 2-2 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 175 रन ठोक रचा इतिहास, जानिए सोशल मीडिया पर 14 साल के लड़के के लिए फैंस ने क्या लिखा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















.jpg)



