Amazon-Flipkart Sale: 30,000 रुपये से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिल रही है बड़ी छूट
Amazon-Flipkart Sale: भारत में फेस्टिव सीजन से पहले Amazon और Flipkart दोनों ने अपनी सेल शुरू कर दी है। Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है, जबकि Flipkart की Big Billion Days Sale अभी लाइव है।
केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी
तिरुवनंतपुरम, नौ अक्टूबर केरलम सरकार राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा की कानूनी गारंटी देने वाला विधेयक आगामी विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि विधेयक इसी महीने पारित हो जाएगा। सतीशन ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य बदलती जनसांख्यिकी, बढ़ती जीवन प्रत्याशा और कुछ परिवारों में वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा की चिंताओं के बीच उन्हें जरूरी देखभाल और सहायता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा, हम वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी गारंटी देने के लिए कानून तैयार कर रहे हैं, ताकि उन्हें सुरक्षा मिले और उनकी देखभाल करने वाला कोई मौजूद हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कानून के तहत यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों पर नजर रखी जाए। इसमें यह देखना भी शामिल होगा कि उन्होंने नाश्ता, दोपहर और रात का खाना खाया है या नहीं और क्या उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि सरकार विधेयक तैयार कर चुकी है और यह कानून विभाग की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। सरकार को उम्मीद है कि आगामी विधानसभा सत्र में इसे पारित कर दिया जाएगा। सतीशन ने कहा, विधानसभा का सत्र 12 अक्टूबर से शुरू होगा।
मुझे उम्मीद है कि हम इसी महीने विधेयक पारित कर सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi










