Responsive Scrollable Menu

Udta Teer: 'असली हीरो एक्टर नहीं, स्क्रिप्ट होती है', आयुष्मान खुराना ने बताया फिल्में चुनने का अपना फंडा

Ayushmann Khurrana Film Selection: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों में कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं. कभी वो समाज से जुड़े मुद्दों पर फिल्में करते हैं, तो कभी ऐसी कहानियों का हिस्सा बनते हैं, जिनका कॉन्सेप्ट बाकी फिल्मों से अलग होता है. आयुष्मान के लिए किसी फिल्म को चुनने में सबसे जरूरी उसका बड़ा स्टार या शानदार कलाकार होना नहीं, बल्कि उसकी कहानी है. यही वजह है कि वो ऐसी स्क्रिप्ट्स को चुनते हैं, जो दर्शकों को कुछ नया दिखा सकें.

वहीं, आयुष्मान खुरानाकी अपकमिंग फिल्म  'उड़ता तीर' (Udta Teer) भी इसी सोच से जुड़ी है. हाल ही में आयुष्मान ने बताया कि वो किसी फिल्म के लिए हां कहने से पहले किन बातों पर ध्यान देते हैं. तो चलिए जानते हैं.

कहानी देखकर फिल्म चुनते हैं आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो आम फिल्मों के हीरो से काफी अलग रहे हैं. उनकी फिल्मों में कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों और अनोखा कॉन्सेप्ट भी देखने को मिला है. यही वजह है कि दर्शकों के बीच उनकी एक अलग ही पहचान बनी हुई है. इसे लेकर आयुष्मान का मानना है कि एक अच्छी फिल्म की असली ताकत उसकी कहानी होती है. वो ऐसी स्क्रिप्ट्स के साथ काम करना पसंद करते हैं, जिनमें कुछ नया करने की गुंजाइश हो और जो दर्शकों को एक अलग एक्सपीरियंस दे सकें.

'फिल्म का असली स्टार उसकी स्क्रिप्ट होती है'

फिल्मों के सलेक्शन को लेकर आयुष्मान ने अपना नजरिया बताते हुए कहा- 'मेरे लिए कहानी हमेशा सबसे पहले आती है. मुझे ऐसी स्क्रिप्ट्स चुनना पसंद है, जिनके जरिए मैं कुछ नया कर सकूं. ऐसी कहानियां, जिनमें नयापन हो और जो पर्दे पर कुछ ऐसा दिखाएं, जो पहले नहीं देखा गया हो. मैंने भले ही कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो आमतौर पर उत्तर भारत से जुड़े होते हैं, लेकिन मुझे किसी फिल्म की तरफ आकर्षित करने वाली बात ये है कि हर कहानी अलग होती है और हर कॉन्सेप्ट अपने साथ कुछ नया लेकर आता है. मेरे लिए किसी भी फिल्म का असली स्टार उसका एक्टर नहीं, बल्कि उसकी स्क्रिप्ट होती है.'

ये भी पढ़ें- ‘Udta Teer’ का पहला गाना ‘भूतनी का’ रिलीज, आयुष्मान खुराना के देसी अंदाज ने मचाया धमाल

'उड़ता तीर' में दिखेंगे आयुष्मान और सारा

वहीं, आयुष्मान खुराना अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो पहली बार सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है. फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कॉमेडी, एक्शन, एडवेंचर और मिस्ट्री सबकुछ देखने को मिलने वाली है. ऐसे में दर्शकों को फिल्म में मनोरंजन के साथ एक अलग तरह की कहानी भी देखने को मिलेगी.

कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?

'उड़ता तीर' को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म पहले 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है और अब ये 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना होगा कि आयुष्मान और सारा की नई जोड़ी के साथ ये अनोखा कॉन्सेप्ट बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आता है.

'उड़ता तीर' की स्टारकास्ट

उड़ता तीर की स्टारकास्ट की बात करे तो आयुष्मान और सारा अली खान के अलावा इस फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे  जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक  ने किया है.

ये भी पढ़ें- 'Drishyam 3' से 'Udta Teer' तक, अक्टूबर में थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

सोना आज 2 हजार रुपए महंगा, डेढ़ लाख पार हुआ:चांदी 4 हजार चढ़कर 2.21 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज 9 अक्टूबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,968 रुपए चढ़कर 1.50 लाख रुपए पहुंच गया है। इससे पहले 8 अक्टूबर को यह 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 4,064 रुपए चढ़कर 2.21 लाख रुपए पर हो गई है, जो गुरुवार को 2.17 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹16,415 महंगा और चांदी ₹9,250 गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 16,415 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 9,250 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.21 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

'अस्पताल में भर्ती थीं मां, हर हफ्ते आता था उनका फोन,' नाना पाटेकर के निधन पर सदमें में पाकिस्तान

Basit Ali emotional tribute to Nana Patekar: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 वर्ष की उम्र में निधन से भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी शोक की लहर है. गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपने गहरे और आत्मीय रिश्तों को याद किया. बासित अली ने बताया कि पर्दे पर सख्त दिखने वाले नाना पाटेकर असल जिंदगी में बेहद नेकदिल और स्नेही इंसान थे. उनकी लोकप्रियता और कला के प्रशंसक सरहदों के पार पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं. Fri, 9 Oct 2026 16:22:40 +0530

  Videos
See all

Master Stroke LIVE: रात 9 बजे Delhi बंद? | CJP Protest | Jantar Mantar | Gyanesh Kumar | Dipke | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:13:39+00:00

नाना पाटेकर की मौत पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD केस | Nana Patekar Death Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:14:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers