Uttarakhand News:हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 12 अक्टूबर को होंगे बड़े फैसले?
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को हरिद्वार में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सरकार की इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें जनहित से जुड़े प्रस्तावों और विकास कार्यों को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं. हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को इस कैबिनेट बैठक से जुड़े बड़े फैसलों का इंतजार है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो-
इंदौर: RE-2 सड़क निर्माण के लिए निगम का बड़ा एक्शन, 130 से अधिक बाधक निर्माणों पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यातायात सुगम बनाने और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से मास्टर प्लान के तहत RE-2 सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए सड़क मार्ग में आ रहे अवैध और बाधक निर्माणों को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर रिमूवल कार्रवाई शुरू की है. इस संयुक्त कार्रवाई के तहत मुख्य रूप से शहर के शिवनगर और शिवदर्शन नगर क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया. सड़क के दायरे में आ रहे 130 से अधिक बाधक निर्माणों को चिन्हित कर भारी मशीनरियों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सड़क निर्माण में आ रही रुकावटों को समाप्त करने के लिए यह कार्रवाई बेहद आवश्यक थी.
निगम आयुक्त ने लिया जायजा, पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। नगर निगम आयुक्त ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, RE-2 सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन में सुगमता आएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







