Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट:अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा, बिना परीक्षा जॉइनिंग मिलेगी; योगी कैबिनेट का फैसला

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। सीएम योगी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- यूपी कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव पास कर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया- अब नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद नाम बदल जाएगा। यह दूसरा मामला होगा, जब किसी सार्वजनिक प्रतिष्ठान का नाम मोदी के नाम पर रखा जाएगा। इससे पहले 24 फरवरी, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया था। पीएम मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट के पहले फेज में 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर करेंगे। इस पर 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें अग्रिवीर योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया- अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी। लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा। योगी बोले- पीएम मोदी और यूपी का रिश्ता बहुत गहरा कैबिनेट की बैठक के बाद योगी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 3 साल में पहला मौका था, जब मंत्रिपरिषद की बैठक के सीएम मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा- पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया- पीएम मोदी और यूपी का रिश्ता आत्मीय है, जो लगातार गहरा हुआ। उन्होंने यूपी के विकास को प्राथमिकता दी। इसके चलते प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने राष्ट्र निर्माण को अपना ध्येय बनाया और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

गुजरात के कच्छ में सड़क हादसे में 7 की मौत:20 लोग घायल; कार से ट्रक की टक्कर; सड़क हादसों में हर रोज 485 लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह ट्रक और पिकअप बोलेरो की टक्कर में बोलेरो में सवार सात मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों को भुज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो का केबिन चकनाचूर हो गया था और ट्रक उसके नीचे दब गया था, जिससे लोग असहनीय दर्द से चीख रहे थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में भारत में सड़क हादसों से 1.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसका मतलब है कि देश में रोज करीब 485 और हर घंटे लगभग 20 लोग जान गंवा रहे हैं। इन मौतों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार और हेलमेट या सीटबेल्ट न लगाना है। हादसे की तस्वीरें… बोलेरो में करीब 30 लोग सवार थे कच्छ कलेक्टर अनिल राणावासिया ने कहा कि बोलेरो में करीब 30 लोग सवार थे। दुर्घटनास्थल पर आरी पार्क चेकपोस्ट पर तैनात चीनी पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र से क्रेन की व्यवस्था करके ट्रक के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सड़क पर खड़े ट्रेलर में घुसी कार, 7 की मौत:तेज टक्कर से ट्रेलर के पहिए टूटकर अलग हो गए, गुजरात का मामला गुजरात के भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा शिव शक्ति होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, हेजलवुड ने बिगाड़ी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल में मेजबान

AUS vs SA 1st Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट के दूसरे दिन मैट रेनशॉ के शानदार 190 रन की बदौलत पहली पारी में 390 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रिकॉर्ड साझेदारियों के दम पर कंगारू टीम ने संकट से उबरकर स्थिति मजबूत कर ली है. जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 363 रन पीछे है. Sat, 10 Oct 2026 22:33:07 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Episode 119: 'लिटमस टेस्ट' हुआ तो 'मोदी विरोधी' निराश हो गए ? | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:31:53+00:00

Mumbai Protest Today : CJP प्रोटेस्ट पर आदित्य ठाकरे क्या बोले ? #cjpprotest #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:35:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers