साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट:कंगारुओं ने दूसरा विकेट गंवाया, हेड के बाद मैडिनसन आउट; स्कोर 28/2
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है। शुक्रवार को मैच का पहला दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। कंगारुओं ने पहली पारी में 28 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। टीम ने 17 रन पर पहला विकेट गंवाया। मार्नस लाबुसेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। मैडिनसन को मार्को यानसन ने बोल्ड किया अफ्रीकी पेसर मार्को यानसन ने ओपनर निक मैडिनसन को बोल्ड कर दिया। मैडिनसन ने ऑफ स्टंप के पास की बॉल को कट करना चाहा और चूक गए। ऐसे में यानसन की बॉल ने स्टंप उखाड़ दिए। हेड 9 रन बनाकर आउट, अफ्रीका को रिव्यू पर विकेट ओपनर ट्रेविस हेड 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वियान मुल्डर ने विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच कराया। लेग स्टंप के बाहर की बॉल बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों पर चली गई। इस पर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने अपील की। लेकिन, अंपायर ने पहले उन्हें नॉटआउट दिया। ऐसे में रिव्यू की मांग की गई। रिप्ले से पता चला कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। रबाडा नहीं खेल रहे तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। वहीं, एनरिक नॉर्त्या 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट गक्बेरहा और तीसरा मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्त्या। ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।
SA20 नीलामी में जेसन राउल्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने:हेड कोच मोर्कल बोले- इतनी बड़ी बोली की उम्मीद नहीं थी, एक साल से रख रहे थे नजर
SA20 सीजन-5 की नीलामी में 18 साल के जेसन राउल्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने। MI केप टाउन और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ लगी। जोबर्ग सुपर किंग्स के हेड कोच अल्बी मोर्कल ने दैनिक भास्कर से कहा कि इतनी बड़ी बोली की उम्मीद नहीं थी, हालांकि फ्रेंचाइजी एक साल से राउल्स पर नजर रख रही थी। राउल्स करीब 16.89 करोड़ बिके राउल्स को जोबर्ग सुपर किंग्स ने 2.9 मिलियन रैंड (करीब 16.89 करोड़ रुपए) की बोली लगाकर खरीदा है। उनके पास अभी सिर्फ एक टी-20 मैच का अनुभव है, जिसमें उन्होंने बल्ले से 45 रन और गेंदबाजी में एक विकेट लिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि राउल्स अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। राउल्स बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वो अभी साउथ अफ्रीका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं। हाल में खेली गई CSA टी-20 चैलेंज लीग में उन्होंने 31 गेंद में 45 रन बनाए थे। फ्रेंचाइजी पिछले एक साल से नजर रख रही थी मोर्कल ने कहा कि राउल्स प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और फ्रेंचाइजी पिछले एक साल से उनकी प्रतिभा पर नजर रख रही थी। उन्होंने एक साल पहले टैलेंट स्काउट कैंप में भी हिस्सा लिया था। मोर्कल के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी ऐसे युवा खिलाड़ी की तलाश में रहती है, जो भविष्य में बड़ा नाम बन सके। हालांकि, राउल्स इस उम्मीद पर कितना खरा उतरते हैं, यह आने वाला समय बताएगा। बड़ी रकम के दबाव को संभालना होगा मोर्कल ने कहा कि नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद खिलाड़ी पर उम्मीदों का दबाव भी बढ़ता है। हालांकि, राउल्स के साथ अच्छी मैनेजमेंट टीम है, जो उन्हें इस स्थिति को संभालने में मदद कर सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि जोबर्ग सुपर किंग्स का कोचिंग स्टाफ भी राउल्स को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए हर संभव मौका देगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









