Responsive Scrollable Menu

जितनी उम्र नहीं, उससे ज्यादा कारनामे… 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी, रचा इतिहास

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐतिहासिक पारी खेली. इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जमकर रन बनाए और चौके-छक्कों की बारिश कर दी.

Continue reading on the app

Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर उतरते हैं रिकॉर्ड्स की किताब को हिला कर रख देते हैं. आज यानि 6 फरवरी को अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच को वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए याद किया जाने वाला है. उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. साथ ही ऐसा कारनामा कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में अबतक नहीं हुआ. 

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास 

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी अब किसी भी आईसीसी फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 15 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. ऐसा कर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलीसा हीली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने वनडे विश्वकप फाइनल मे 170 रन की पारी खेली थी.

इस सूची में तीसरे स्थान पर ट्रेविस हेड हैं, उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ 163 रन बनाए थे. चौथे पायदान पर एडम गिलक्रिस्ट का नाम है उन्होंने श्रीलंका के सामने वनडे विश्वकप में 149 रन बनाए. 5वें नंबर पर सौरव गांगुली काबिज हैं, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने 117 रन की पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें - भारत को बड़ा झटका, हर्षित राणा T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर, जानिए कौन लेगा उनकी जगह

ICC फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी पारियां 

प्रारूप / टूर्नामेंट खिलाड़ी (टीम) स्कोर मैच वर्ष
अंडर-19 विश्वकप वैभव सूर्यवंशी (भारत) 175 भारत बनाम इंग्लैंड 2026
महिला वनडे विश्व कप एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) 170 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 2022
पुरुष वनडे विश्व कप एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 149 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका 2007
पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी सौरव गांगुली (भारत) 117 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 2000
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) 163 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 2023

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया 

वैभव सूर्यवंशी की पारी के दम पर अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए. अब क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी  और विहान मल्होत्रा मौजूद हैं. दोनों ने क्रमश: 27 और 26 रन बना लिए हैं. खबर लिखने तक टीम इंडिया ने 33 ओवर के भीतर 3 विकेट के नुकसान पर 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें - Vaibhav Suryavanshi ने लगाया तूफानी शतक, फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले बने तीसरे भारतीय, तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

प्रोजेक्ट-75I के तहत भारतीय नौसेना को मिलेंगी 6 AIP पनडुब्बियां, जर्मनी की मदद से भारत में बनेंगी चीन-पाकिस्तान का मुकाबला करने वाली सबमरीन

नई दिल्ली: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन और पाकिस्तान की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों के बीच भारत अपनी समुद्री ताकत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी में है। प्रोजेक्ट-75I के तहत भारतीय नौसेना के लिए 6 अत्याधुनिक पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौड़ में जर्मनी … Fri, 06 Feb 2026 17:09:50 GMT

  Videos
See all

UP News: ‘यूपी छोड़ो, बंगाल आओ…’ मुसलमानों को लेकर मौलाना जर्जिस ने दिया भड़काऊ बयान | TOP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T11:45:01+00:00

सड़क चौड़ीकरण के तहत दाल मंडी में चला बुलडोजर | #upnews #bulldozeraction #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T11:40:39+00:00

प्रतापगढ़ में नाबालिग की जान खतरे में, पुलिस बनी फरिश्ता | #upnews #uppolice #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T11:41:35+00:00

Bangladesh की राजधानी Dhaka में बड़ा बवाल, Yunus सरकार के खिलाफ प्रदर्शन | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T11:43:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers