Responsive Scrollable Menu

Donald Trump ने Satya Nadella को किया सम्मानित, Microsoft के काम की सराहना की

अमेरिका में विदेशी कामगारों की नियुक्ति को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा के कुछ ही समय बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला की सराहना की और उन्हें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष पदक से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने नडेला को पदक प्रदान करते समय ‘माइक्रोसॉफ्ट’ में नडेला के काम की तारीफ की और विदेशी कामगारों की नियुक्ति को लेकर कंपनी पर कोई बयान नहीं दिया। ट्रंप ने कहा, ‘‘तीन दशक से अधिक समय से, सत्य नडेला ‘माइक्रोसॉफ्ट’ के बदलाव में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। 

उन्होंने कंपनी में क्रांति ला दी है और अब तक के सबसे सक्षम सॉफ्टवेयर के साथ दुनिया भर के व्यवसायों, छात्रों और उपभोक्ताओं को सशक्त बनाया है।’’ राष्ट्रपति से वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रौद्योगिकी क्षेत्र के छह उद्योगपतियों में से पांच प्रवासी हैं। राष्ट्रपति ने ‘स्पेसएक्स’ के सीईओ एलन मस्क, ‘गूगल’ के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, ‘एनवीडिया’ के सीईओ जेनसेन हुआंग और सेमीकंडक्टर कंपनी ‘एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस’ की सीईओ लीसा सु को राष्ट्रीय विज्ञान पदक प्रदान किया। 

हालांकि, इसके कुछ समय पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने माइक्रोसॉफ्ट को उस कार्यक्रम से निलंबित किए जाने की घोषणा की जिसके तहत कंपनियां एच-1बी वीजा धारक कुशल विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड का आवेदन कर सकती हैं। धोखाधड़ी कार्यबल के प्रमुख रहे वेंस के अधिकार क्षेत्र के तहत माइक्रोसॉफ्ट पर यह कार्रवाई हुई। हालांकि, इस कार्रवाई से अमेरिका की आर्थिक वृद्धि को गति देने वाली कंपनियों और आव्रजन कम करने के प्रशासन के प्रयासों के बीच तनाव उजागर हुआ। प्रशासन का कहना है कि आव्रजन से अमेरिकी कर्मचारियों को नुकसान हुआ है। 

वेंस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘माइक्रोसॉफ्ट के लिए हमारा संदेश है कि आप एक बेहतरीन अमेरिकी कंपनी हैं, लेकिन आपको बेहतरीन अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी देनी होगी।’’ उन्होंने कंपनी पर वीजा व्यवस्था का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘आप अमेरिकी कामगारों को नौकरी से नहीं निकाल सकते और फिर उनकी जगह विदेशी बंधुआ मजदूरों को नहीं रख सकते।’’ वेंस ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल 6,000 अमेरिकी श्रमिकों को नौकरी से निकाला, लेकिन साथ ही 6,300 एच-1बी वीजा और लगभग 3,000 ग्रीन कार्ड भी हासिल किए। वाशिंगटन के रेडमंड स्थित इस प्रौद्योगिकी कंपनी के दुनिया भर में 2,23,000 कर्मचारी हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इन आरोपों पर कहा, ‘‘हम अमेरिकी कार्यबल की ताकत और प्रतिभा पर भरोसा करते हैं। यही कारण है कि अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के अधिकतर कर्मचारी अमेरिकी हैं। 

हम प्रशासन को अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार हैं।’’ कंपनी ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए पिछले वित्त वर्ष में एच-1बी वीजा के लिए दाखिल किए गए लगभग 6,000 आवेदनों में से 80 प्रतिशत माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा कर्मचारियों की वीजा अवधि बढ़ाने या उनकी स्थिति में बदलाव के लिए थे। ये आवेदन नए लोगों को नौकरी पर रखने के लिए नहीं थे।’’ 

नए कर्मचारियों के लिए किए गए शेष आवेदन उन लोगों के लिए थे जो पहले से ही कानूनी रूप से अमेरिका में रह रहे थे और जिन्होंने कंपनी के लिए काम करने का फैसला किया। ऐसे लोग अमेरिकी कार्यबल का केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, ‘‘वे हमारे देश में आने वाले नए लोग नहीं हैं।’’ कंपनी ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट एच-1बी वीजा के लिए केवल उन्हीं लोगों के आवेदन दाखिल करती है, जो इस वीजा श्रेणी के कड़े मानकों पर खरे उतरते हैं।

 माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, ‘‘हम अपने कर्मचारियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन देने वालों में से हैं और एच-1बी आवेदनों में भी सबसे अधिक वेतनमान देने वाली कंपनियों में हम हैं। हम अपने एच-1बी कर्मचारियों को भी उतना ही भुगतान करते हैं जितना कि समान काम करने वाले किसी अन्य कर्मचारी को दिया जाता है।’’ कंपनी ने कहा, ‘‘माइक्रोसॉफ्ट प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कार्यबल को विकसित करके एक वैश्विक ‘टेक्नोलॉजी लीडर’ के रूप में सफल हुआ है। 

हम देश में प्रतिभाओं को तैयार करने की व्यवस्था मजबूत करके, अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी देकर और दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करके ऐसा करते हैं।’’ यह निलंबन श्रम विभाग के स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम पर लागू होता है जिसे किसी विदेशी कर्मचारी के लिए अमेरिका में रहने और काम करने के लिए स्थायी निवास या ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम माना जाता है।

Continue reading on the app

अजनारा होम्स में 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसा युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | Noida News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में 9वीं मंजिल पर लिफ्ट अचानक अटक गई, जिसके चलते एक युवक करीब 30 मिनट तक अंदर फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सोसाइटी में लिफ्ट से जुड़ी ऐसी घटनाओं ने रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों के लिए लिफ्ट की नियमित जांच और सुरक्षित संचालन अहम मुद्दा बन गया है। #greaternoida #noidawest #ajnarahomes #liftincident #lift safety #noidanews #societynews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

ये 'Cockroach' देश के बारे में नहीं सोचते | Shorts | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:15:28+00:00

ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं? | Shorts | Poochta Hai Bharat | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:16:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers