Responsive Scrollable Menu

Friday Ott Releases: सस्पेंस से रोमांस तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: फ्राइडे का दिन एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि वीकेंड की शुरुआत के साथ ही ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज की नई लिस्ट आ जाती है. अगर आप भी घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार आपको सस्पेंस, क्राइम, रोमांस और ड्रामा जैसे कई ऑप्शन मिलने वाले हैं. अलग-अलग कहानियों और दिलचस्प किरदारों से सजी ये फिल्में और सीरीज आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगी. तो चलिए जानते हैं, इस विकेंड आप कौन-कौन सी नई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर देख सकते हैं.

1. रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live)

इस लिस्ट में पहला नाम परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' है. इसमें परिणीति एक जर्नलिस्ट के रोल में नजर आ रही हैं. वहीं, उनके साथ  देवेन भोजानी एक  कैमरामैन का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म की कहानी  एक बड़े और ताकतवर नेटवर्क के गैर-कानूनी सैंड माइनिंग कारोबार की तह तक पहुंचने की है. इस दौरान एक्ट्रेस किन खतरों से गुजरेगी वो इस फिल्म में देखने को मिलेगा. ये 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है.

2. आइज (Eyes)

इस फ्राइडे आप सीरीज आइज भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसकी कहानी टीना सैबेस्टियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से पुलिस ऑफिसर है और एक डिस्टर्बिंग केस की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है. इस केस की तह तक जाने के लिए वो मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल के साथ जुड़ती है और किसी की क्रिमिनल की साइकोलॉजी को समझने की कोशिश करती है. ये वेब सीरीज आप सोनी लिव (SonyLiv) प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. 

3. एनिमल्स (Animals)

अमेरिकन फिल्म 'एनिमल्स' भी इस फ्राइडे रिलीज हो गई है. बेन एफ्लेक (Ben Affleck) की ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें वो लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बाल का रोल निभा रहे हैं. मार्क अपनी पत्नी एबिगेल और बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन एक घटना उनकी पूरी दुनिया बदल देती है. उनके छोटे बेटे का फिरौती के लिए अपहरण हो जाता है. इसके बाद परिवार अपने बच्चे को वापस लाने की कोशिश में एक खतरनाक स्थिति में फंस जाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: नाना पाटेकर को समय पर CPR मिलने से क्या बच सकती थी जान? जानें सही तरीका

4. टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट (Take Charge of My Heart)

अगर आपको  कोरियन ड्रामा देखना पसंद है तो इस विकेंड आप  टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट देख सकते हैं. इसकी कहानी बेक हो-रंग की है, जो एक अजीबो-गरीब प्रॉब्लम से जूझ रहा है और जिसका आर्टिफिशियल हार्ट है. अगर वो जिंदा रहना चाहता है तो उसे रोज उस दिल को चार्ज करना है. उसके आर्टिफिशियल हार्ट का परमानेंट इलाज सिर्फ राइटर ना बो-बे के पास है. ये एक रोमांटिक थ्रिलर है, जो नेटफ्लिक्स  पर स्ट्रीम की जा चुकी है.

5. अबव एंड बिलो (Above & Below)

वहीं, अगर आप एडवेंचर ड्रामा देखने के शौकिन हैं तो आप अबव एंड बिलो देख सकते हैं. इसकी कहानी  मेक्सिको में छुट्टियां बिताने आए कुछ दोस्त की है, जो समुद्र के नीचे कोकिन ढूंढने की कोशिश में लग जाते हैं, लेकिन उनकी ये मस्ती उन्हें एक ऐसी मुसीबत में डाल देती है, जिससे निकलना उनके लिए काफी मुश्किल होता है. एडवेंचर किस तरह से दोस्तों पर भारी पड़ता है, यही अबव एंड बिलो में देखने को मिलेगा और इसे आप  लायन्सगेट प्ले प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल की शर्ट के अंदर स्काउट ने डाला हाथ, भड़कीं आम्रुपाली दुबे, बोलीं- 'मसाज कर रहा...'

Continue reading on the app

आग पर मिट्टी के बर्तन में पकती है बस्तर की खास सब्जी, रखियां बड़ी के साथ आलू, बैंगन और मूंगा का देसी तड़का

Rakhiya Badi Recipe: बस्तर में कम मसालों और मिट्टी के बर्तन में रखियां बड़ी, आलू, बैंगन और मूंगा की स्वादिष्ट देसी रसेदार सब्जी बनाई जाती है. यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यंवशी के साथ अन्याय! रांची में भी नहीं मिला मौका, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये दूसरा मुकाबला रांची में है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल की थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए. Fri, 9 Oct 2026 18:45:20 +0530

  Videos
See all

राष्ट्रपति से मिलकर विपक्ष CEC के खिलाफ अपना प्रदर्शन रोक देगा? | #CEC #Opposition #PresidentOfIndia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:35+00:00

Supreme Court On Delhi Police: मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं चलाते- SC | Delhi Metro | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers