Responsive Scrollable Menu

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से एक दिन पहले शुक्रवार को मध्य दिल्ली में करीब 200 लोग एकत्र हुए और पिछले प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमलों तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल की निंदा की। प्रदर्शनकारी ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के आह्वान पर जनपथ पर एकत्र हुए थे। इस संगठन का नाम कीट नियंत्रण के एक लोकप्रिय ब्रांड पर रखा गया है, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नाम के व्यंग्यात्मक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

संगठन के प्रतिनिधि अयान भटनागर ने कहा, ‘‘अगर कोई किसी बाहरी व्यक्ति व्यक्ति के लिए भी अपशब्द कहता है तो हम उसे रोकने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री हमारे परिवार का हिस्सा हैं और उनके खिलाफ ऐसी का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। हमारे नायकों, जवानों और दिल्ली पुलिस के कर्मियों को अपशब्द कहना बंद होना चाहिए।

इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व्यवस्था में बदलाव की मांग करने वालों का विरोध जताने का मौजूदा तरीका उचित नहीं है। कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में उनमें हेरफेर किया और मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण प्रपत्र-6 में बदलाव करते समय निर्वाचन आयोग के अन्य दो सदस्यों को दरकिनार किया।

कॉजपा और कई अन्य छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि कुमार की निगरानी में एसआईआर के दौरान देशभर में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए गए। कॉजपा का यह प्रदर्शन विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के नेताओं द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ लगातार तीन दिन तक किए गए विरोध प्रदर्शनों के बाद होगा। इन प्रदर्शनों के दौरान मध्य दिल्ली में जनजीवन लगभग ठप हो गया था।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे और प्रमुख सड़कों पर अवरोधक लगाए गए थे।

Continue reading on the app

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान

उत्तर प्रदेश से इस समय की बड़ी खबर। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर योगी कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक फैसला किया है। लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि जेवर एयरपोर्ट का नया नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। राज्य कैबिनेट ने इस हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट की मुहर के बाद अब इस हवाई अड्डे को 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi से मिलीं Akie Abe, भारत-जापान साझेदारी में पूर्व पीएम के योगदान को सराहा
 


कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के अटूट सेवाकाल और समर्पण के सम्मान में पारित किया गया है। सीएम योगी ने यूपी के कायाकल्प में प्रधानमंत्री की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती से चुनकर ही पीएम मोदी आज नए भारत की अगुवाई कर रहे हैं, जिसका राज्य कैबिनेट हृदय से अभिनंदन करती है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

'Pitri Diwali' in Gaya Ji: Devghat illuminated by thousands of lamps! |#viralvideo #viralnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:45:23+00:00

Iran America War News: भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला! मचा हड़कंप | Indian Crew Ship Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers