Responsive Scrollable Menu

IBPS Clerk Recruitment 2026: 1 अगस्त से शुरू होंगे क्लर्क भर्ती आवेदन, ऐसे करें Apply

सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका आने वाला है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

IBPS Clerk 2026 Salary वेतनमान
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। विस्तृत पात्रता की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी।

चयन प्रक्रिया
IBPS Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • दस्तावेज सत्यापन/नियुक्ति प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोजित होगी। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर IBPS Clerk Recruitment 2026 Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
     

Continue reading on the app

Argentina vs England: मेसी ने आखिरी मिनटों में पलटी बाजी, इंग्लैंड को हरा लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना

Argentina vs England Highlights: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंच गया। अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल में पिछड़ने के बावजूद इंग्लैंड को 2-1 से हराते हुए फाइनल में जगह पक्की की। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने मैच के आखिरी मिनटों में 2 गोल दागकर इंग्लैंड से जीत छीन ली। अब 19 जुलाई को फाइनल में उसकी टक्कर स्पेन से होगी।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में मिडफील्ड की लड़ाई सबसे ज्यादा देखने को मिली और दोनों टीमों ने एक-दूसरे को ज्यादा मौके नहीं दिए। इंग्लैंड ने सेट पीस पर दबाव बनाया, जबकि अर्जेंटीना ने भी कुछ अच्छे अटैक किए। मैच में पहले हाफ में बड़ा गर्मागर्मी का माहौल बना रहा। दोनों टीमों ने एग्रेसिव फुटबॉल खेली और फाउल भी हुए। लेकिन पहले 45 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के इलियट एंडरसन और अर्जेंटीना के लिसांद्रो मार्टिनेज तथा क्रिस्टियन रोमेरो को येलो कार्ड भी दिखाया गया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में इंग्लैंड ने बढ़त हासिल कर ली। 55वें मिनट में मॉर्गन रोजर्स के शानदार क्रॉस पर एंथनी गॉर्डन ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया। गोल के बाद इंग्लैंड के कोच थॉमस टुशेल ने डिफेंस मजबूत करने के लिए एज़री कॉन्सा को मैदान पर उतारा और टीम ने रक्षात्मक रणनीति अपनाई।

हालांकि, अर्जेंटीना ने हार नहीं मानी और लगातार इंग्लैंड के गोलपोस्ट पर हमला बोलना शुरू किया। गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने निकोलस गोंजालेज का शानदार प्रयास बचाया, जबकि एलेक्सिस मैक एलिस्टर का शॉट पोस्ट से टकरा गया। आखिरकार 85वें मिनट में अर्जेंटीना को बराबरी का गोल मिल गया। पेनल्टी बॉक्स में लूज बॉल पर सबसे पहले पहुंचे एंजो फर्नांडेज ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

इस गोल के बाद मुकाबले का पूरा रुख बदल गया। इंजरी टाइम के दूसरे मिनट (90+2) में लियोनेल मेसी ने दाएं छोर से शानदार रन लगाते हुए सटीक क्रॉस दिया। बैक पोस्ट पर पूरी तरह खाली खड़े लाउतारो मार्टिनेज ने आसान हेडर के जरिए गेंद को गोल में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना को 2-1 की यादगार जीत दिला दी।

इंग्लैंड ने आखिरी पलों में बराबरी की कोशिश की। लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत डिफेंस के सामने उसकी एक नहीं चली। इस हार के साथ 1966 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का इंग्लैंड का सपना टूट गया। अब इंग्लैंड तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस से भिड़ेगा, जबकि अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल से विश्व विजेता का फैसला होगा। 

Continue reading on the app

  Sports

पिछले आठ महीने में 10 खिलाड़ी चोटिल, क्या है ब्रोंको टेस्ट से टीम इंडिया की फिटनेस सुधारने का प्लान?

What is Bronco Test: टीम इंडिया में प्लेयर्स के चोटिल होने का सिलसिला थम ही नहीं रहा. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, आकाशदीप और रवींद्र जडेजा... बीते आठ महीने के भीतर 10 से ज्यादा भारतीय क्रिकेटर्स इंजर्ड हो चुके हैं. अब बीसीसीआई टीम की फिटनेस को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर है. Fri, 7 Aug 2026 11:13:41 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 8 घंटे बिल्कुल नहीं रुकने वाली बारिश? | IMD Alert | Heavy Rain | Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T05:31:27+00:00

Iran America War Update: न्यूक्लियर बम पर ईरान का बड़ा ऐलान? |Top News | Breaking News | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T05:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers