ind vs eng odi: भारत की नजर कार्डिफ में सीरीज पर, पहले वनडे की गलतियों से सबक लेकर उतरेगा इंग्लैंड
ind vs eng 2nd odi: इंग्लैंड दौरे पर लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने आखिरकार जीत की राह पकड़ ली। एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमें गुरुवार को कार्डिफ में दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगी, जहां भारत की नजर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।
पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 61 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। लेकिन इसके बाद 19 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। इस मिडिल ऑर्डर की नाकामी ने पूरी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि जो रूट ने 76 रन की नाबाद पारी खेली और लियाम डॉसन ने 68 रन बनाकर सातवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। दोनों की बदौलत इंग्लैंड 258 रन तक पहुंच सका, लेकिन यह स्कोर भारत के लिए चुनौती नहीं बन पाया।
भारत ने पिछला वनडे जीता था
भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे। लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने 75 गेंदों पर शानदार 80 रन बनाए। हालांकि वह शतक से पहले पैर में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। राहत की बात यह है कि उनकी चोट गंभीर नहीं मानी जा रही और उनके दूसरे वनडे में खेलने की पूरी संभावना है।
अक्षर-सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी
इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 102 रन की साझेदारी कर भारत को 45.2 ओवर में जीत दिला दी। दोनों ऑलराउंडर ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।
बुमराह की वापसी भी बड़ा प्लस
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी भारत के लिए बड़ा पॉजिटिव रही। लंबे समय बाद वनडे खेल रहे बुमराह ने नई गेंद से शानदार स्पेल डाला और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर शुरुआत से दबाव बना दिया। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा और युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। बरार ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर इंग्लैंड की पारी को झकझोर दिया।
अब कार्डिफ में इंग्लैंड अपनी टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकता है। एजबेस्टन की पिच को गलत पढ़ने के बाद मेजबान टीम अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतार सकती। ब्रायडन कार्स की वापसी की संभावना है, जबकि लियाम डॉसन बाहर हो सकते हैं। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को भी आराम दिया जा सकता।
गिल की फिटनेस पर संशय
भारत की बात करें तो टीम में बदलाव की संभावना कम है। शुभमन गिल फिट रहे तो मैदान पर उतर सकते हैं। बाकी टीम में कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है। अर्शदीप सिंह जरूर विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।
कैसा होगा पिच का मिजाज?
आंकड़ों की बात करें तो कार्डिफ में पिछले एक दशक में खेले गए 12 वनडे में से 8 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। हालांकि भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड शानदार है। टीम ने यहां खेले चार वनडे में तीन मुकाबले जीते हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा 50 वनडे विकेट पूरे करने से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। ऐसे में दूसरा वनडे रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: 1 रोहित शर्मा, 2 शुबमन गिल (कप्तान), 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 अक्षर पटेल, 6 केएल राहुल (विकेटकीपर), 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 शिवम दुबे, 9 जसप्रीत बुमराह, 10 गुरनूर बराड़, 11 प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: 1 बेन डकेट, 2 जैकब बेथेल, 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक (कप्तान), 5 जोस बटलर (विकेटकीपर), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 जोश टोंग/ब्राइडन कार्स, 10 साकिब महमूद, 11 आदिल रशीद।
Neeraj Chopra Highlights CWG 2026: लवप्रीत को मिला सिल्वर, सीमा ने जीता ब्रॉन्ज, आठवें दिन भारत के खाते में कितने मेडल आए?
Commonwealth Games 2026 India Events 30th July: ग्लास्गो में जारी कॉमवेल्थ गेम्स में आठवें दिन देर रात वेटलिफ्टिंग में एक सिल्वर मेडल मिला. वहीं, इसके बाद सीमा कालीरमन ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में ब्रॉन्ज जीतकर भारत की पदक तालिका को 17 तक पहुंचा दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








