Responsive Scrollable Menu

हाथों में झाड़ू, साथ में तिरंगा: धार में सफाई कर्मचारियों की रैली, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

धार नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले ही दिन कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर उतरकर एक बड़ी रैली निकाली और नगर पालिका दफ्तर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर भर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

हड़ताल की वजह से शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह से कचरा उठाने का काम नहीं हो सका, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। नगर पालिका कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी सभी जायज मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह हड़ताल ऐसे ही चलती रहेगी। पहले ही दिन शहर के लोगों को गंदगी और सफाई न होने से भारी परेशानी उठानी पड़ी।

हाथों में झाड़ू और तिरंगा लेकर पहुंचे नगर पालिका

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों का एक अलग ही रूप देखने को मिला। कर्मचारी अपने हाथों में सफाई करने वाली झाड़ू और देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर नगर पालिका दफ्तर पहुंचे थे। वाल्मीकि सेना के धार प्रभारी शंकर खोड़े ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी वजह से मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।

10 साल काम करने वालों को पक्की नौकरी की मांग

दरासल, सफाई कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग यह है कि जो कर्मचारी पिछले 10 सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें तुरंत पक्की नौकरी दी जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका में चल रही ठेका प्रथा और आउटसोर्स सिस्टम को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। कर्मचारियों का मानना है कि ठेकेदारी प्रथा की वजह से उनका लगातार शोषण हो रहा है और उन्हें उनका पूरा हक नहीं मिल पाता है।

मेडिकल अनफिट कर्मचारियों के परिजनों को मिले काम

कर्मचारियों ने अपनी मांगों में यह भी शामिल किया है कि अगर कोई कर्मचारी बीमारी या मेडिकल कारणों से काम करने में असमर्थ हो जाता है, तो उसकी जगह उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मौत हो जाने पर उसके परिवार को तुरंत 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिले। साथ ही रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को 10 लाख रुपए देने की बात कही गई है।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार और प्रशासन स्तर पर उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं होता, तब तक प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार यह हड़ताल जारी रहेगी। अगर यह हड़ताल आने वाले दिनों में और लंबी खींचती है, तो शहर में सफाई का संकट और गहरा सकता है। इससे आने वाले दिनों में आम जनता और दुकानदारों को भारी फजीहत और गंदगी का सामना करना पड़ेगा।

Continue reading on the app

Tamil Nadu By Election Results: तमिलनाडु के उपचुनाव में TVK ने ली बड़ी लीड! | TVK | CM Thalapathy

Tamil Nadu By Election Results: तमिलनाडु के उपचुनाव में TVK ने ली बड़ी लीड! | TVK | CM Thalapathy #tamilnadubyelectionresults #tamilnaduresults2026 #thalapathyvijay #tvk #tvkparty #vijaytvk #cmvijay #tamilnadubypolls #electionresults2026 #tvkleading #vijaynews #madurantakam #dharapuram #aiadmk #dmk #tamilnadupolitics #breakingnews ----------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, nandigram bypoll results 2026, rejinagar byelection results 2026, tamilnadu by poll result, cec gyanesh kumar protest, connaught place market protest, cjp protest delhi, akhilesh yadav ayodhya visit, bhagwant mann cbi probe, national herald case, supreme court live streaming, ayesha jain amity university case, vijay shah sofia qureshi case, tamil nadu speaker case, nta supreme court case, neet ug protest case, us green card program suspension, air india fuel surcharge, sadhvi harshanand targets dhirendra shastri, navratri garba controversy, premanand maharaj ashram controversy, nana patekar death news

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

Faridabad | 10वीं के छात्र की मौत पर बवाल, लड़की के घर पर पथराव और तोड़फोड़! | Sau Baat Ki Ek Baat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T01:00:39+00:00

मोरबी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 25 भेड़ बकरियों की मौत! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T01:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers