Responsive Scrollable Menu

Drishyam 3: अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘दृश्यम 3’, उधर चौथे पार्ट पर मिला बड़ा HINT! क्या है पूरा सच?

Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने 7 दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इसी फिल्म के साथ मेकर्स ने कहानी को खत्म कर दिया है. पर क्या अब अजय देवगन ने पार्ट 4 का हिंट दिया है?

Continue reading on the app

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसका कारण संगठन द्वारा पहले किए गए प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं किए जाने को बताया है। नयी दिल्ली रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) नूपुर प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ था।

उन्होंने कहा कि आवेदन पर विचार किया गया लेकिन यह पाया गया कि प्रदर्शन की सूचना बहुत कम समय पहले दी गई थी जबकि निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत प्रस्तावित प्रदर्शन से कम से कम 10 दिन पहले इसकी सूचना देना जरूरी है। प्रसाद ने कहा कि इससे पहले भी कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस दौरान संगठन ने कानूनी निर्देशों और स्वयं दिए गए आश्वासनों का पालन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि कानूनी निर्देशों और आश्वासनों का पालन नहीं किए जाने, कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति एवं सार्वजनिक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।

प्रसाद ने यह भी कहा कि नयी दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एहतियाती प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि धारा 163 का उल्लंघन करने, तोड़फोड़ करने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अदालतों के पूर्व के फैसलों के अनुरूप उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यंवशी के साथ अन्याय! रांची में भी नहीं मिला मौका, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये दूसरा मुकाबला रांची में है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल की थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए. Fri, 9 Oct 2026 18:45:20 +0530

  Videos
See all

राष्ट्रपति से मिलकर विपक्ष CEC के खिलाफ अपना प्रदर्शन रोक देगा? | #CEC #Opposition #PresidentOfIndia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:35+00:00

Supreme Court On Delhi Police: मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं चलाते- SC | Delhi Metro | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers