PC Jeweller हुआ पूरी तरह Debt Free, 14 बैंकों का कर्ज चुकाने के बाद Stock में उछाल
दिल्ली की कंपनी PC ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों पर निवेशकों की नज़र रहने की संभावना है, क्योंकि कंपनी ने अपने बैंक कर्ज़ के समाधान के बारे में जानकारी दी है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद से ही यह स्टॉक चर्चा में है। पिछले दो दिनों में इस स्टॉक में तेज़ी आई है और यह 7.5 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 5.78 प्रतिशत बढ़कर 13.91 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 13,549.85 करोड़ रुपये रहा। स्टॉक 13.46 रुपये पर खुला और दिन के दौरान इसने 14.38 रुपये का इंट्राडे हाई और 13.43 रुपये का इंट्राडे लो छुआ।
इसे भी पढ़ें: एशियाई खेलों में 200m कांस्य जीतने वाली Haritha Bhadra अपने ब्रांड Daagina के लिए डिजाइन करेंगी खास ईयरिंग
गिरवी रखी सभी संपत्तियां वापस मिलीं
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि कर्ज देने वाले बैंकों के समूह (कंसोर्टियम) के पास गिरवी रखी सभी संपत्तियां, सिक्योरिटीज़, पर्सनल और कॉर्पोरेट गारंटी और अंडरटेकिंग पूरी तरह से वापस मिल गई हैं। ओरिजिनल टाइटल डीड्स (स्वामित्व के मूल दस्तावेज़) भी संबंधित मालिकों को लौटा दिए गए हैं। कंसोर्टियम के सभी 14 बैंकों से नो ऑब्जेक्शन, नो ड्यूज़ और रिलीज़ लेटर मिलने के बाद कंपनी की स्ट्रक्चरल डेट सेटलमेंट (कर्ज निपटान) प्रक्रिया पूरी हो गई है।
इसे भी पढ़ें: एशियाई खेलों में 200m कांस्य जीतने वाली Haritha Bhadra अपने ब्रांड Daagina के लिए डिजाइन करेंगी खास ईयरिंग
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू में 28% की बढ़ोतरी
कंपनी ने बताया कि ग्राहकों की अच्छी मांग के कारण इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़ा। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 28% बढ़ा। कंपनी ने कहा सितंबर तिमाही के दौरान, सभी बैंकों का बकाया कर्ज समय से पहले चुकाने के बाद कंपनी कर्ज-मुक्त हो गई। बैंक का कोई बकाया कर्ज न होने से कंपनी भविष्य में ब्याज लागत पर बचत करेगी, जिससे उसके मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ेगा और बैलेंस शीट मजबूत होगी।
इसे भी पढ़ें: Titan Company Shares में सितंबर तिमाही के बाद 4.4 Percent तक की भारी गिरावट
शेयर की कीमत का इतिहास
BSE एनालिटिक्स के अनुसार, इस स्टॉक ने पांच साल में 398.57 प्रतिशत और तीन साल में 411.40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत से अब तक (YTD) के आधार पर, बेंचमार्क इंडेक्स में 15.96 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले इस स्टॉक में 49.41 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को प्रिय भोग लगाने से दूर होंगी परेशानियां, मिलेगी सुख-समृद्धि
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026 से होने जा रही है। इस समय भक्तजन मां दुर्गा के व्रत और पूजा के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त व्रत-उपवास रखने के साथ ही देवी मां की विधि-विधान से आराधना करते हैं।
मां दुर्गा की पूजा में भोग और प्रसाद का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के हर एक दिन देवी मां के 9 अलग-अलग स्वरुपों को उनकी प्रिय चीजों का भोग अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक देवी को भोग लगाने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चलने वाले सभी परेशनियों से राहत मिलती है।
नवरात्रि में भक्तजन नौ दिनों तक मां दुर्गा के लिए अलग-अलग प्रसाद तैयार करते हैं और उन्हें अर्पित करते हैं। फिर इस प्रसाद को ग्रहण या दान किया जाता है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किस देवी को कौन-सा भोग अर्पित करना चाहिए।
पहला दिन: मां शैलपुत्री को घी का भोग
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को गाय के शुद्ध घी का भोग अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां शैलपुत्री को घी अर्पित करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। इस दिन भक्तजन श्रद्धा के साथ देवी दुर्गा को घी अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और मिश्री
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन देवी मां को शक्कर, मिश्री या पंचामृत का भोग लगाए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को मीठी चीजों का भोग लगाएं और उसका दान करने से दीर्घायु और मानसिक शांति की कामना करें।
तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा को खीर
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। नवरात्र के तीसरे दिन दूध और दूध से बनी मिठाईयों का भोग लगाने की परंपरा है। इस दिन देवी को खीर का विशेष भोग अर्पित करें। माना जाता है कि मां चंद्रघंटा को दूध से बने प्रसाद का भोग लगाने से जीवन में सुख-शांति आती है और नकारात्मक परिस्थितियों से राहत मिलती हैं।
चौथा दिन: मां कूष्मांडा को मालपुआ
नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन व्रती को देवी दुर्गा को मालपुए का भोग जरुर लगाएं। पूजा के बाद मालपुए का प्रसाद किसी जरुरतमंदों या योग्य व्यक्ति को दान करने की पंरपरा भी बताई जाती है। ऐसा करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि आती है।
पांचवां दिन: मां स्कंदमाता को केले का भोग
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मां को केले का भोग लगाएं। पूजा के बाद केले को प्रसाद के रुप में बांटने की परंपरा है। मां स्कंदमाता को केले का भोग अर्पित करने से सद्बुद्धि और सुख-समृद्धि कामना पूर्ण होती है।
छठा दिन: मां कात्यायनी को शहद
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को शहद अर्पित करने की परंपरा बताई गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से जीवन में मुधरता और सकारात्मकता आती है। भक्तजन श्रद्धा के साथ शहद अर्पित कर उसका प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।
सातवां दिन: मां कालरात्रि को गुड़
सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी को गुड़ का भोग अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कालरात्रि को गुड़ अर्पित करने से भय और नकारात्मकता से मुक्ति मिल जाती है। पूजा के बाद गुड़ का प्रसाद बांटना शुभ होता है।
आठवां दिन: मां महागौरी को नारियल
अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी की पूजा करने का विशेष विधान है। इस दिन देवी मां को नारियल का भोग अर्पित करें। इस दौरान कई जगहों पर नारियल को देवी मां को अर्पित करने के बाद प्रसाद के रुप में बांटा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां महागौरी को नारियल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है और परिवार में सुख-शांति बनीं रहती हैं।
नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री को अनाज और हलवा-पूरी
नवरात्र के नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को हलवा, चना, पूरी, खीर और पुए जैसे प्रसाद का भोग लगाया जाता है। फिर प्रसाद को कन्याओं, जरुरतमंदों और अन्य लोगों में बांटा जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








