Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर को 'इविल डेड' कहने पर घिरीं तनुश्री दत्ता, अब दे रहीं सफाई- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता

Tanushree Dutta Clarifies Calling Nana Patekar Evil Dead: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए अपने बयान पर ट्रोलिंग के बाद रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने आईएएनएस से बातचीत में मीटू विवाद के दिनों को याद करते हुए दावा किया कि उन्हें केस वापस लेने के लिए दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि इन मुश्किलों ने उनकी मानसिक सेहत पर भी असर डाला. तनुश्री के मुताबिक, अहम गवाह को तैयार करने में पांच साल लगे, लेकिन बाद में केस बंद कर दिया गया.

Continue reading on the app

सागर में 5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू, बिल से निकालने के लिए बुलानी पड़ी JCB

सागर के मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में गुरुवार की शाम अचानक एक बड़ा कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। 72 क्वार्टर इलाके में बने मकानों के बिल्कुल पास लोगों ने इस जहरीले सांप को देखा। सांप को देखते ही आसपास के लोग डर गए और तुरंत उसे भगाने की कोशिश करने लगे। लेकिन लोगों की आहट पाकर सांप पास ही एक खाली जमीन में बने बिल में जाकर छिप गया।

बिल में छिपने के बाद लोगों को लगा कि सांप कहीं किसी के घर में न घुस जाए, जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ था। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बिना देर किए तुरंत जाने-माने स्नेक कैचर अकील बाबा को फोन करके मौके पर बुलाया। अकील बाबा जब तक पहुंचे, तब तक लोग बिल के आसपास ही खड़े होकर नजर बनाए हुए थे ताकि सांप बाहर निकलकर किसी और तरफ न भाग पाए।

गेंती और सब्बल से की बिल की खुदाई

मौके पर पहुंचकर स्नेक कैचर अकील बाबा और मोहल्ले के लोगों ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। सबसे पहले गेंती और सब्बल मंगाए गए और बिल को खोदना शुरू किया गया। काफी देर तक लोग पसीना बहाते रहे और बिल को गहरा खोदते गए, लेकिन सांप बिल के काफी अंदर छुपा हुआ था। काफी देर की मेहनत के बाद भी जब सांप बाहर नहीं निकला तो सब परेशान हो गए।

वार्ड पार्षद की मदद से बुलाई गई जेसीबी

बिल काफी गहरा था और हाथ से खुदाई करने पर सांप के काटने का डर भी बना हुआ था। जब बात गेंती-सब्बल से नहीं बनी, तो लोगों ने तुरंत अपने वार्ड पार्षद को पूरे मामले की जानकारी दी। पार्षद ने मामले की गंभीरता को समझा और बिना समय गंवाए मौके पर तुरंत एक जेसीबी मशीन भिजवा दी, ताकि बिल की बड़े पैमाने पर खुदाई कराई जा सके और सांप को निकाला जा सके।

जेसीबी की खुदाई के बाद बाहर निकला सांप

जेसीबी आने के बाद ड्राइवर ने बहुत ही सावधानी से उस खाली जमीन पर बने बिल की खुदाई शुरू की। जैसे ही जेसीबी से कुछ फीट गड्ढा खोदा गया, अंदर छिपा हुआ कोबरा सांप दिखाई देने लगा। सांप के दिखते ही स्नेक कैचर अकील बाबा ने अपनी स्टिक की मदद से सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाते ही वहां मौजूद मोहल्ले के लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली।

5 फीट लंबे कोबरा को जंगल में छोड़ेंगे

सांप को रेस्क्यू करने के बाद अकील बाबा ने बताया कि यह बेहद खतरनाक कोबरा प्रजाति का सांप है और इसकी लंबाई करीब 5 फीट है। उन्होंने बताया कि अगर यह किसी को काट लेता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। अकील बाबा ने सांप को एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर लिया और कहा कि इसे अब आबादी से दूर किसी सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा ताकि किसी को कोई खतरा न रहे।

 

Continue reading on the app

  Sports

इंडिया ए की घर पर ही करारी हार, दूसरे मैच में भी बल्लेबाजी ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए के नाम हुई सीरीज

इंडिया ए की बल्लेबाजी सीरीज के दोनों मैच में फ्लॉप रही और इसकी बड़ी वजह टॉप ऑर्डर रहा, जिसमें IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे. Fri, 09 Oct 2026 17:38:30 +0530

  Videos
See all

दिल्ली को बंधक बनाने..आ रहे कॉकरोच ! Delhi Protest | CJP | Congress | Gyanesh Kumar | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:12:28+00:00

Cancer Patients News | सस्ती होंगी कैंसर की दवा, क्या बोले डॉक्टर्स? | Health News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers