Responsive Scrollable Menu

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

मुंबई, नौ अक्टूबर रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत होकर 96.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में मामूली नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, घरेलू मुद्रा पर व्यापक भू-राजनीतिक दबाव बना हुआ है और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से दबाव और बढ़ सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.74 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 96.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को 13 पैसे टूटकर 96.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 102.03 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.09 प्रतिशत टूटकर 103.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 292 अंक चढ़कर 71,876.10 अंक पर जबकि निफ्टी 84.60 अंक की बढ़त के साथ 22,310.40 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 12,943.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: 33 गेंद में 0 रन बनाकर आउट, कैंसर से जंग लड़कर 10 साल बाद हुई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

Nic Maddinson 33 ball duck vs South Africa: 10 साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहा, कोई बल्लेबाज 32 गेंद बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाता और 33वीं गेंद उसकी पारी का अंत कर देती है. ये बुरे सपने जैसी हकीकत ऑस्ट्रेलिया के निक मैडिनसन के साथ हुई है. डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 33 गेंदों का सामना किया और फिर डक पर आउट होकर लौटने बने. Fri, 9 Oct 2026 15:13:49 +0530

  Videos
See all

Breaking News | भारतीय मूल की Navi Pillay को Nobel Peace Prize 2026, जानिए कौन हैं नावी पिल्लई #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T10:04:53+00:00

Breaking News Live | दिल्ली बंद के फैसले पर Supreme Court का बड़ा आदेश | Delhi CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T10:06:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers