Responsive Scrollable Menu

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कारोबार पर पड़ रहे असर का हवाला देते हुए नवरात्र से दिवाली तक दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने सरकार से शहर के बाहर प्रदर्शन के लिए एक स्थायी स्थान निर्धारित करने का भी आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने जंतर-मंतर, संसद मार्ग और लुटियंस दिल्ली में बड़ी सभाओं पर पाबंदी लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले प्रदर्शनों और मेट्रो सेवाएं बाधित होने से कारोबारियों एवं ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। गोयल ने कहा कि नवरात्र और रामलीला के आयोजनों के साथ 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला त्योहारों का समय कारोबारियों के लिए बेहद अहम है। इसके बाद दिवाली आएगी और शादियां भी शुरू हो जाएंगी।

संगठन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में करीब 15 लाख कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए ये पाबंदियां जरूरी हैं। सीटीआई के एक सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले तीन दिन में दिल्ली के बाजारों में कारोबारी गतिविधियां करीब 70 प्रतिशत घट गई हैं। संगठन ने दावा किया कि खरीदारी के लिए दिल्ली के बाहर से शहर आने वाले ग्राहकों की संख्या रोजाना अनुमानित दो से तीन लाख से घटकर करीब 40,000 से 50,000 रह गई है।

स्थानीय बाजारों में आने वाले लोगों की संख्या में भी 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। पत्र में कहा गया कि मेट्रो स्टेशनों को बार-बार बंद किए जाने, यातायात जाम और जंतर-मंतर, संसद मार्ग तथा कनॉट प्लेस के आसपास आवाजाही बाधित होने से लोग बाजारों में आने से कतरा रहे हैं। गोयल ने कहा, ‘‘हम लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का पूरा सम्मान करते हैं।

हालांकि, त्योहारों से ठीक पहले मध्य दिल्ली में हजारों लोगों के जुटने से कारोबारियों पर सीधा असर पड़ता है।’’ सीटीआई के महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने कहा कि सरकार को जंतर-मंतर और अन्य प्रमुख स्थानों पर 1,000 से अधिक लोगों की भागीदारी वाले प्रदर्शनों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। संगठन ने मध्य दिल्ली से बाहर प्रदर्शन के लिए एक स्थायी स्थान बनाने का भी प्रस्ताव दिया। इसके लिए उसने बुराड़ी या रामलीला मैदान को संभावित विकल्प बताया।

ये मांगें ऐसे समय आई हैं, जब कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

Continue reading on the app

अमेरिकी बैन भी नहीं रोक पाया IT शेयरों की रफ्तार, जानिए किन 7 सेक्टर्स में बढ़ी खरीदारी

Indian Stock Market: US बैन के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी. निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.73% उछला. जानिए किन 7 सेक्टर्स में बढ़ी खरीदारी और क्या करें इन्वेस्टर्स.

The post अमेरिकी बैन भी नहीं रोक पाया IT शेयरों की रफ्तार, जानिए किन 7 सेक्टर्स में बढ़ी खरीदारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

7 दिनों में टूटे विराट कोहली के 5 बड़े रिकॉर्ड, पांच बल्लेबाजों ने किया ये कारनामा, शुभमन गिल के अलावा 4 बैटर कौन?

viart 5 records broken in week: 2024 में टी-20 छोड़ चुके विराट कोहली के नाम क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड रहे हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. लेकिन पिछले एक हफ्ते में भारतीय क्रिकेट के कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कोहली के कई खास आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया. श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी हो, ईशान किशन के लगातार रन हों या पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के छक्के, इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. Fri, 9 Oct 2026 13:43:04 +0530

  Videos
See all

अखिलेश यादव का ये स्वरूप लोगों को लग रहा एकदम नया और अनोखा, कारण Election तो नहीं ? #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T08:15:16+00:00

यूपी में श्रद्धालुओं पर हमला | UP News | Ghaziabad News | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T08:10:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers