Responsive Scrollable Menu

सीहोर में नशे में धूत ड्राइवर का हंगामा, पुलिस से की बदसलूकी, वाहन जब्त कर केस दर्ज

सीहोर में यातायात पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धूत ड्राइवर द्वारा पुलिस से बदसलूकी करने की जानकारी सामने आई है। जब चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने लोडिंग वाहन चालक को रोका तो वो हंगामा करने लगा।

जानकारी के मुताबिक वाहन चालक नशे में धूत था और अगर उसकी चेकिंग की जाती तो अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आता। ऐसे में वो ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हंगामा करने लगा। पहले उसने बदसलूकी की उसके बाद वह हाथापाई पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लोडिंग वाहन जब्त कर लिया है।

ड्राइवर ने की पुलिस से बहसबाजी

जानकारी के मुताबिक सेकड़ाखेड़ी जोड़ के पास सूबेदार बृजमोहन धाकड़ अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध लोडिंग वाहन चालक नजर आया। उसके पास से शराब की तेज गंध आ रही थी। ऐसे में पुलिस ने अल्कोहल टेस्ट करने की कोशिश की। इतने में चालक में बहस बाजी करना शुरू कर दे। उसने एक पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़ने की कोशिश भी की। वो पूरे समय अभद्रा भाषा का इस्तेमाल करता रहा और समझाने के बाद भी नहीं माना।

पुलिस ने की कार्रवाई

हंगामा बढ़ने के बाद यातायात पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और वाहन भी जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

लगातार चल रही है चेकिंग

बता दें कि सीहोर में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग लगातार की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाकर रखना है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में संदिग्ध वाहन चालकों की जांच करना जरूरी है। यही वजह है कि यातायात पुलिस लगातार चेकिंग में जुटी हुई है।

Continue reading on the app

Delhi Protest: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले हिरासत में लेने के आरोप, होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच कर रही पुलिस

Delhi Protest: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले हिरासत में लेने के आरोप, होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच कर रही पुलिस

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IND: न्यूजीलैंड को करारा झटका, टीम इंडिया का सामना करने से पहले ही दो-दो खिलाड़ी बाहर

IND vs NZ T20 series: मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स इंजर्ड होकर भारत के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है. चैपमैन बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं तो फाउल्क्स को कूल्हे में चोट लगी है. दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. Fri, 9 Oct 2026 11:17:41 +0530

  Videos
See all

Viral News | Breaking: मारपीट के बाद मोदी समर्थक फहीम के बयान ने चौंकाया? #kashmirimuslim #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:43:40+00:00

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | Rahul Gandhi | ECI Rift | Gyanesh Kumar | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:44:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers