Trading Ideas: 9 अक्टूबर को भारती हेक्साकॉम, NTPC ग्रीन एनर्जी, लेमन ट्री होटल्स, हेक्सावेयर और V-मार्ट रिटेल में कैसे करें ट्रेड?
Trading Ideas: हो सकता है कि आज मार्केट में वापसी की कोशिश हो,लेकिन किसी भी ठोस रिकवरी और मार्केट के स्ट्रक्चर में मंदी से तेजी की ओर बड़े बदलाव के लिए लगातार खरीदारी का रुझान बना रहना बहुत जरूरी होगा। यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं जिन पर विचार किया जा सकता है
Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल
इंफाल, नौ अक्टूबर इंफाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक चौकी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) का एक हेड कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुई।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले हेड कांस्टेबल धनंजय राय इंफाल पूर्वी जिले में पोरोमपत थाना क्षेत्र के न्यू लांबुलाने स्थित आरएएफ चौकी के प्रवेश द्वार पर हुए विस्फोट में मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) अस्पताल ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। किसी भी उग्रवादी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi









