EXPLAINER: फैंस की लगी लॉटरी! आज पूरे दिन देखने को मिलेगा 5 क्रिकेट मैचों का रोमांच, जानिए कब-किससे भिड़ेगी कौन सी टीम
EXPLAINER: क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. जी हां, फ्राईडे-सुपरफ्राईडे बनने वाला है. आज एक, दो या तीन नहीं बल्कि 5 बड़े मुकाबले खेले जाने वाले हैं. भारत, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका सहित कई बड़ी टीमें आज आपको एक्शन में नजर आने वाली है. यानि पूरे दिन क्रिकेट का रोमांच जारी रहने वाला है. इन पांच मैचों में से 2 टेस्ट मैच, 2 टी-20 और एक वनडे मैच शामिल है. इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी 5 मैचों के बारे में डीटेल में बताएंगे. साथ ही ये भी बताएंगे कि आप इन मैचों को लाइव कहां-कहां देख सकते हैं.
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच
A Perfect 10 for the Men in Blue! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 8, 2026
Will #TeamIndia continue their winning run? ????#INDvWI | 2nd T20I ???? FRI, 9th OCT, 6 PM pic.twitter.com/z8sCKuQyYx
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच आज टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. टीम इंडिया पहला मैच जीत चुकी है और अब वह दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी.
कितने बजे शुरू होगा आज का मुकाबला? भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच की शुरुआत भी पहले मैच की ही तरह शाम 7 बजे से होगी. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां देख सकते हैं मैच? दूसरे टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा. वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.
IND A vs AUS A, 9:00 am (One-Day)
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 9, 2026
AFG vs BAN, 11:30 am (Test)
SA vs AUS, 1:00 pm (Test)
PAK vs SL, 6:30 pm (T20I)
IND vs WI, 7:00 pm (T20I)
ITS ACTION PACKED CRICKET DAY FOR FANS ???? A Perfect Super Friday. pic.twitter.com/yKMjbotXjF
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप-2 पर काबिज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मुकाबला आज खेला शुरू होगा. डरहम में खेला जाने वाला ये मुकाबला WTC में शामिल है, जिसकी वजह से हर किसी की नजरें इसपर टिकी होंगी.
कितने बजे शुरू होगा आज का मुकाबला? साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला डरहम टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 1 बजे शुरू होगा और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12.30 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां देख सकते हैं मैच? डरहम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच भारत में टीवी पर Eurosport चैनल पर और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए FanCode ऐप या वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
This Is Test Cricket! ????
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 8, 2026
A chess match built on strategy, patience and adapting to every condition that makes for a gripping contest.
Take a look at the captains on the eve of Day 1 of the first Dafabet Test between #TheProteas and Australia! ????????????????
Bring It On! Get your tickets… pic.twitter.com/MWB9WZiw1R
इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल वनडे
भारत की ए टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया ए के साथ अनऑफिशियल वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था और अब दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने 125 रनों से जीत लिया था. अब दूसरा मैच पुणुचेरी में खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है.
कहां देख सकते हैं मैच? भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल वनडे मुकाबला टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा. मगर, आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
Silverware revealed. ???? T20 action loading... ????????????#PAKvSL #SriLankaCricket pic.twitter.com/XB6UOig6cn
— Sri Lanka Cricket ???????? (@OfficialSLC) October 8, 2026
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला टी-20 मैच
श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर है. जहां, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज के साथ हो रही है. टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि शुक्रवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा. दोनों टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच? लोकल टाइमजोन के अनुसार, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच शाम 6 बजे शुरू होगा. वहीं, भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला शाम 6.30 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 6 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां देख सकते हैं मैच? भारतीय फैंस इस मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा Sony LIV पर भी इसकी डिजिटल कवरेज उपलब्ध है.
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट
Morning, Afghanistan! ????#AfghanAtalan are ready to go and make a mark in the One-Off Test Match against Bangladesh! ????????#AFGvBD | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/ShOqomcsFM
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 9, 2026
अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. ये मैच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको बता दें, ये मुकाबला WTC के अंतर्गत नहीं आता है.
कितने बजे शुरू होगा मैच? लोकल टाइमजोन के अनुसार, 9.30 बजे शुरू होगा. जबकि भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 10.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां देख सकते हैं मैच? भारतीय फैंस इस मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा Sony LIV पर भी इसकी डिजिटल कवरेज उपलब्ध है.
नाना पाटेकर की मौत में गड़बड़ी! पुलिस ने दर्ज किया अननेचुरल डेथ का केस, अब होगी जांच
Nana Patekar Unnatural Death Case: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. 8 अक्टूबर को नाना की अचानक हार्ट अटैक से गोवा में मौत हो गई थी. लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है. वहीं, डॉक्टरों के अनुसार, नाना पाटेकर को जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मौत हो चुकी थी.
नाना पाटेकर का कराया गया पोस्टमॉर्टम
मिली जानेकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर बेहोस पाया गया था. जिसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. शुरुआती जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है. लेकिन, मौत की परिस्थितियों और सटीक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. वहीं परिजनों को शव सौपने से पहले नाना का पोस्टमॉर्टम भी करवाया गया था.
क्यों दर्ज हुआ अननेचुरल डेथ का केस?
दरअसल, जब किसी व्यक्ति को अस्पताल में मृत लाया जाता है, तो अस्पताल की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है. इसके बाद मामले की परिस्थितियों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है. जरूरत पड़ने पर इसे मेडिको-लीगल केस (MLC) के तौर पर दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया जाता है. वहीं, नाना पाटेकर के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, इसी वजह से उनका भी पोस्टमॉर्टम करवाया गया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और अगर जांच में मौत प्राकृतिक पाई जाती है, तो केस बंद हो सकता है. वहीं, अगर कुछ गलत होने का शक होता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Goa Police have registered a medico-legal Unnatural Death (UD) case in connection with the death of veteran actor Nana Patekar. The case has been registered under Section 194 of the BNSS, with PSI Nitin Naik conducting the inquiry. Nana Patekar was brought to Manipal Hospital from his residence in Dona Paula and was declared brought dead by doctors. As part of the inquiry, police will conduct an inquest, arrange a post-mortem at GMC and record statements of family members and other relevant persons to establish the cause of death. At present, police are investigating the circumstances and cause of death. If the death is found to be natural, the case may be closed accordingly. If any foul play or other suspicious circumstances emerge, further legal action may follow.
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर का जल्दबाजी में रात को क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने खुद बताई वजह
परिजनों के बयान होंगे दर्ज
पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत ये केस दर्द किया है. बता दें, ये धारा पुलिस आत्महत्या, हत्या की आशंका, दुर्घटना या संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करती है. इस प्रक्रिया में मौत के कारण और हालात की जानकारी जुटाई जाती है. जरूरत के मुताबिक शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया जा सकता है, ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके. वहीं, अब पुलिस
नाना पाटेकर के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करेगी. इसके अलावा घटना से संबंधित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.
रात में हुआ नाना का अंतिम संस्कार
वहीं, बता दें कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस 'नानाची वाड़ी' में सूर्यास्त के बाद अंधेरे में किया गया. ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे. तो इसे लेकर जब नाना के बेटे मल्हार पाटेकर से सवाल पूछ, तो उन्होंने कहा- 'ऐसी कोई बात नहीं है. इतनी रात को क्यों और कल सुबह क्योंक नहीं, ऐसा कुछ नहीं था. आज सुबह जल्दी ये हादसा हुआ. पहले ही काफी समय बीत चुका था. इसलिए हमने ये फैसला लिया कि आज ही करेंगे.'
ये भी पढ़ें- Nana Patekar Antim Sanskar: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, पुणे में हुआ अंतिम संस्कार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








