Responsive Scrollable Menu

SIR विवाद के बीच PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- 'जिनकी अवैध कमाई बंद हुई, वे मुझे प्यार करेंगे क्या?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर धोखाधड़ी और डीपफेक जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया भर के देशों से मिलकर काम करने की अपील की. इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टेलीकॉम और डिजिटल तकनीक ने लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी बढ़ी हैं. ऐसे में डिजिटल व्यवस्था को सुरक्षित बनाना बेहद जरूरी है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सरकारी योजनाओं के तहत सीधे लाभ पहुंचाने की व्यवस्था का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तकनीक की मदद से सरकारी धन के वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है और पैसों की हेराफेरी रोकने में मदद मिली है.

'जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हुई, क्या वे मुझे पसंद करेंगे?'
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पीएम मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से अब तक करीब 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाए गए हैं. प्रधानमंत्री के मुताबिक, इस व्यवस्था से करीब 5 लाख करोड़ रुपये की संभावित गड़बड़ी और पैसों के रिसाव को रोकने में मदद मिली है. उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि जिन लोगों की आसानी से होने वाली कमाई बंद हो गई है, वे उन्हें पसंद करेंगे या नहीं. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग चाहे जितना शोर मचाएं, वह पारदर्शिता बढ़ाने और इसी दिशा में काम करने से पीछे नहीं हटेंगे. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को किस खास व्यक्ति या समूह के संदर्भ में कहा गया, यह स्पष्ट नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: क्या बंगाल में BJP को रोक पाएगी ममता बनर्जी? उपचुनाव की 6 सीटों के नतीजे थोड़ी देर में

खबर अपडेट की जा रही है... 

Continue reading on the app

नाना पाटेकर का जल्दबाजी में रात को क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने खुद बताई वजह

Nana Patekar Last Rites: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया था. अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से वो 75 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर गोवा से पुणे में उनके फॉर्म हाउस लाया गया. जहां वे पंच तत्व में विलिन हुए. लेकिन नाना का अंतिम संस्कार अंधेरा होने के बाद किया गया. ऐसे में अब उनके बेटे मल्हार पाटेकर (Malhar Patekar) ने खुद इसके पीछे की वजह बचाई है.

रात में क्यों हुआ अंतिम संस्कार?

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस 'नानाची वाड़ी' में सूर्यास्त के बाद अंधेरा होने पर किया गया. ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे. तो इसे लेकर जब नाना के बेटे  मल्हार पाटेकर से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- 'इसके पीछे कोई खास वजह या किसी सेलिब्रिटी का इंतजार करने जैसी बात नहीं थी. ऐसी कोई बात नहीं है. इतनी रात को क्यों और कल सुबह क्योंक नहीं, ऐसा कुछ नहीं था. आज सुबह जल्दी ये हादसा हुआ. पहले ही काफी समय बीत चुका था. इसलिए हमने ये फैसला लिया कि आज ही करेंगे.'

पिता की विरासत को संभालेंगे मल्हार

बता दें कि नाना पाटेकर फिल्मों में काम करन के अलावा सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे. वो  'नाम फाउंडेशन' चलाते थे और फार्मिंग भी किया करते थे. वहीं, अब उनके बेटे भी इसी विरासत को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि वो अपने पिता की यादों को संजोने के साथ-साथ उनके सामाजिक कार्यों को भी जारी रखना चाहते हैं और फ्यूचर पर इसी पर काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा- 'नाना साहब जो विजन छोड़ गए है, बस उसी पर काम करना है और इसी पर अपने आगे की जिंदगी बिताऊंगा.'

ये भी पढ़ें- Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर के निधन से अटकी ये फिल्में, कुछ शूटिंग पूरी तो कुछ का काम बाकी

क्या थी नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा?

वहीं, कुछ साल पहले नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार को लेकर एक खुलासा किया था. दरअसल उन्होंने कहा था कि वो साधारण जिंदगी जीते आए हैं और न तो खुद किसी गलतफहमी में रहते हैं और न ही दूसरों को गलतफहमी में रखना चाहते हैं.  उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने लिए लकड़ियां रखी हुई हैं और उनकी इच्छा है कि अंतिम संस्कार के समय उन्हीं लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाए. नाना पाटेकर ने कहा था, "मैंने अपने लिए 12 मन लकड़ियां रखी हुई हैं. उन्हीं लकड़ियों में मुझे जलाना." उनकी इस बात ने लोगों को हैरान कर दिया था.

राजकीय सम्मान के साथ हुए विदा

बता दें, नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर रात 10:30 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था. दिवंगत एक्टर का शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ था और साथ में मार्चिंग बैंड भी था. उन्हें चिता पर रखा गया ताकि वहां मौजूद लोग उन्हें आखिरी बार देख सकें और श्रद्धांजलि दे सकें. इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने "नाना पाटेकर अमर रहें!" के नारे लगाए. वहीं,  उन्हें 3 गन सैल्यूट दिए गए.

अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सेलेब्स

बता दें कि नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में जैकी श्रॉफ, साजिद नाडियाडवाला और अनिल शर्मा जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थी. वहीं, कई बड़े राजनेता भी शामिल हुए थे.  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव पहुंचे थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नाना पाटेकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इसके अलावा अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सलमान खान से लेकर शाहरुख खान जैसे कई सेलेब्स ने नाना को सोशल मीडिया पर याद कर श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें- Nana Patekar Antim Sanskar: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, पुणे में हुआ अंतिम संस्कार

Continue reading on the app

  Sports

नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से वापस लिया नाम

पाकिस्तान हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से नाम वापस ले लिया है. टूर्नामेंट का आयोजन जालंधर और मोहाली में होना है और वहां आने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया. Fri, 09 Oct 2026 17:37:13 +0530

  Videos
See all

दिल्ली को बंधक बनाने..आ रहे कॉकरोच ! Delhi Protest | CJP | Congress | Gyanesh Kumar | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:12:28+00:00

Cancer Patients News | सस्ती होंगी कैंसर की दवा, क्या बोले डॉक्टर्स? | Health News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers