Responsive Scrollable Menu

अभिषेक बोले- कोहली का सबकुछ चुराना चाहते हैं:रोहित की टाइमिंग और धोनी की फिनिशिंग भी लेना चाहेंगे; आज वेस्टइंडीज से दूसरा मैच

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपने सीनियर विराट कोहली से उनका सबकुछ चुराना चाहते हैं। इतना ही नहीं, वे रोहित शर्मा से टाइमिंग और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से फिनिशिंग की स्किल लेना चाहते हैं। दरअसल, अभिषेक से दूसरे टी-20 से पहले भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों की स्किल चुराने पर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि वे किस खिलाड़ी की कौन सी स्किल लेना चाहेंगे। विराट कोहली का नाम आने पर अभिषेक ने हंसते हुए कहा, ‘सबकुछ’। उन्होंने युवराज सिंह की मैच जिताने की क्षमता, MS धोनी की मैच फिनिशिंग और रोहित शर्मा की टाइमिंग लेने की इच्छा जताई। विराट कोहली पर क्या बोले अभिषेक विराट कोहली तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वे किसी भी परिस्थिति में ढलकर मैच का रुख बदल सकते हैं। उनके पास टाइमिंग, एक्यूरेसी, धैर्य और आक्रामकता जैसी कई खूबियां हैं। इन्हीं के दम पर उन्होंने 28 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह रहे हैं। उन्होंने भारत को कई मैच जिताए हैं। 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में धोनी ने 91 रन की पारी खेली थी। युवराज सिंह उस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। अभिषेक ने रोहित शर्मा की गेंद को टाइम करने की स्किल लेने की इच्छा भी जताई। क्रिस गेल, पोलार्ड और ब्रावो का भी जिक्र किया अभिषेक ने कहा कि वे क्रिस गेल की तीनों फॉर्मेट में खेलने की मानसिकता अपनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वे ड्वेन ब्रावो के सेलिब्रेशन से काफी प्रभावित होते हैं। कीरोन पोलार्ड का नाम आते ही अभिषेक ने ‘पावर’ कहा। T20 क्रिकेट में पोलार्ड के नाम 1 हजार से ज्यादा छक्के हैं।अभिषेक ने सुनील नरेन की शानदार इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी करने की स्किल लेने की बात कही। उन्होंने आंद्रे रसेल को कम्पलीट ऑलराउंडर बताया। अभिषेक ने रसेल की इसी स्किल को अपनाने की इच्छा जताई। वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना ------------------------------------------------------ भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दूसरा मैच आज; ईशान इस साल छक्कों की फिफ्टी से 1 सिक्स दूर, मयंक की जगह प्रिंस खेल सकते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

करेंट अफेयर्स 9 अक्टूबर:घाना अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल, बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती सलाहकार नियुक्त

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. घाना भारत की लीडरशिप वाले अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) 2. 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक का आयोजन इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. ऐन कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार मिला स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. एशियाई पैरा खेल 2026 के भारतीय ध्वजवाहकों की घोषणा निधन (DEATH) 5. नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन मिसलिनियस (miscellaneous ) 6. बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा आज का इतिहास : ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 8 अक्टूबर:वायुसेना के आशुतोष दीक्षित एयर चीफ मार्शल के लिए चुने गए, लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यंवशी के साथ अन्याय! रांची में भी नहीं मिला मौका, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये दूसरा मुकाबला रांची में है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल की थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए. Fri, 9 Oct 2026 18:45:20 +0530

  Videos
See all

राष्ट्रपति से मिलकर विपक्ष CEC के खिलाफ अपना प्रदर्शन रोक देगा? | #CEC #Opposition #PresidentOfIndia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:35+00:00

Supreme Court On Delhi Police: मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं चलाते- SC | Delhi Metro | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers