Responsive Scrollable Menu

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कौन होंगे टीम इंडिया के 3 प्रमुख तेज गेंदबाज, दिग्गज ने बता दिया सभी का नाम

ODI World Cup 2027 : टीम इंडिया को 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. इस बार वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होने वाला है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया उन्हें हरा दिया था. इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का ये आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. 

इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लगातार इंडियन क्रिकेट टीम का सही कॉम्बिनेशन तलाश रही है. इसी कड़ी में कई नए-नए खिलाड़ियों को लगातार टीम में मौका दिया जा रहा है. 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर अहम बात बोली है. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर भी जाफर ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के किन तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों को खेलना चाहिए इसके बारे में भी बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

वनडे वर्ल्ड कप में कौन होंगे जाफर के 3 तेज गेंदबाज 

वसीम जाफर ने आगे कहा कि, 'शमी को टेस्ट टीम में चुना जाना चाहिए. गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश रेड्डी जैसे कई खिलाड़ियों को वनडे टीम में आजमाया गया है, लेकिन मैनेजमेंट अभी भी कॉन्फिडेंट नहीं लग रहा है. सिराज को लगातार खेलने का समय नहीं मिल रहा है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपके दूसरे और तीसरे सीमर कौन हैं. शमी को वनडे टीम में होना चाहिए क्योंकि वर्ल्ड कप पास है. जब आपके पास क्वालिटी हो, तो आपको खेलना चाहिए. मेरी पहली पसंद बुमराह, शमी और सिराज होंगे. हमें वर्ल्ड कप के बाद फिर से टीम को बनाने के बारे में सोचना चाहिए'. 

जाफर ने शमी की टेस्ट टीम में वापसी पर दिया बयान 

वसीम जाफर ने कहा कि, 'मैं मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में वापस देखना चाहता हूं. मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा हूं. जब भी अगली टीम का ऐलान होगा, मेरी नजरें मोहम्मद शमी और आकिब नबी पर रहेंगी. अगर शमी को यहां नजरअंदाज कर दिया जाता है, तो मुझे लगता है कि उनके लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे'.

वसीम जाफर की मानें तो, मोहम्मद शमी को और मौका मिलना चाहिए. उनके अंदर क्रिकेट अभी भी काफी बचा हुआ है. शमी के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज में वापसी करने का मौका होगा. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 24 विकेट लेकर धमाल मचाया था. शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट भी लिए थे. 

मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

फॉर्मेट मैच पारियां गेंदें मेडन दिए रन विकेट बेस्ट बॉलिंग इकॉनमी रेट औसत स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
टेस्ट 64 122 11,515 364 6,346 229 6/56 3.31 27.7 50.3 12 6
वनडे 108 107 5,326 52 4,955 206 7/57 5.58 24.1 25.9 10 6
टी20 इंटरनेशनल 25 25 510 1 761 27 3/15 8.95 28.2 18.9 0 0

ये भी पढ़ें : IND vs WI: दूसरे टी20 में बल्लेबाज मारेंगे बाजी या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानें कैसी होगी रांची की पिच रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

आज भारत-वेस्टइंडीज समेत होंगे कुल आठ मैच, कब-कौन-किससे-कहां भिड़ेगा, नोट कर लीजिए सबकुछ

9 October all cricket match today: आज क्रिकेट फैंस का सुपर-फ्राइडे है. भारत-वेस्टइंडीज समेत दुनिया के अलग-अलग कोने में कुल नौ इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. कहीं टी-20 का रोमांच होगा तो कहीं टेस्ट की गंभीरता देखने को मिलेगी, वनडे का समझदारी भरा क्रिकेट भी देखने को मिलेगी. चलिए आपको आज के दिन का पूरा एक्शन बताते हैं. Fri, 9 Oct 2026 08:33:50 +0530

  Videos
See all

West Bengal By Election 2026 Results: रेजिनगर में उलटफेर | Humayun Kabir | Congress| Nandigram | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:49:23+00:00

Nana Patekar Last Rites: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार का Full VIDEO | Pune | Nana Patekar Funeral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers