Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी कप्तान बोले- श्रीलंका के खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट खेलेंगे:टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे साहिबजादा फरहान, कहा- बाबर-रिजवान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

पाकिस्तान के नए टी-20 कप्तान साहिबजादा फरहान ने कहा है कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट खेलेगी। यह मुकाबला रावलपिंडी में शुक्रवार शाम को खेला जाएगा। मैच से पहले फरहान ने कहा- ‘कप्तानी में दबाव रहता है। घरेलू सीरीज में पहली बार पाकिस्तान की कप्तानी करना सम्मान की बात है। नई चुनौती को लेकर उत्साहित हूं।’ फरहान ने 2026 T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले सलमान अली आगा की जगह ली है। सलमान को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। फरहान ने पिता की दुआ का जिक्र किया फरहान ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पाकिस्तान के कप्तान बनेंगे। उन्होंने नेशनल टीम की कप्तानी देखने की अपने पिता की इच्छा का भी जिक्र किया। फरहान ने कहा- ‘मैंने खुद को कभी पाकिस्तान के कप्तान के रूप में नहीं देखा था।’ पिता की दुआ को याद करते हुए फरहान ने कहा, ‘माता-पिता की दुआएं सच में पूरी होती हैं।’ फरहान ने कहा- सीनियर खिलाड़ी मेरी मदद करेंगे नए कप्तान का मानना है कि उन्हें आगे बढ़कर लीड करना होगा। वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर साथियों के लिए उदाहरण बनाना चाहते हैं। फरहान ने अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा जताया। उन्होंने उम्मीद की कि प्रशंसकों को उनकी कप्तानी की शैली पसंद आएगी।फरहान ने कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी मैदान पर उनकी काफी मदद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे मौजूदा टीम में चुने गए खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी मैदान पर मेरी काफी मदद करेगी।’ फरहान बोले- बाबर-रिजवान टी-20 में वापसी कर सकते हैं पाकिस्तान के कप्तान ने नेतृत्व पर सरफराज अहमद के प्रभाव की भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने सरफराज अहमद की कप्तानी में काफी खेला है। मुझे उनकी कप्तानी बहुत पसंद थी।’ फरहान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दोनों T20 क्रिकेट में कभी भी वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। दोनों किसी भी समय T20 क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।’ पाकिस्तान और श्रीलंका की T20I टीमें पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमां, हसन नवाज, एम इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, नसीम शाह, रजाउल्लाह, साइम अयूब, एम सलमान मिर्जा, शादाब खान, सुफियान मुकीम। श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिल मिशारा, सिनेथ जयवर्धने, लाहिरु उदारा, सहान अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, चमिंदु विक्रमसिंघे, दुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, विजयकांत वियासकांत, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा। ------------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अंडर-19 एशिया कप में भारत Vs पाकिस्तान 8 नवंबर को; 8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके दो दिन बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

मूलांक 2 राशिफल 9 अक्टूबर: पुरानी नाराजगी होगी दूर, दिल की बात कहने से रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन

Mulank 2 Rashifal 9 Oct 2026: पुरानी नाराजगी होगी दूर और रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन। जानें चंद्र ग्रह, मूलांक 9 और भाग्यांक 2 के प्रभाव से कैसा रहेगा आपका लव, करियर, धन और स्वास्थ्य।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

'Pitri Diwali' in Gaya Ji: Devghat illuminated by thousands of lamps! |#viralvideo #viralnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:45:23+00:00

Iran America War News: भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला! मचा हड़कंप | Indian Crew Ship Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers