सहारनपुर में RSETI और इनेबल इंडिया की पहल पर दिव्यांग लोगों को फ्री कैंडल्स बनाने की ट्रेनिंग, बनेंगे आत्मनिर्भर
सहारनपुर में RSETI और इनेबल इंडिया ने एक पहल शुरू की है. जिसमें दिव्यांग महिला व पुरुषों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाकर उनको सशक्त करने का काम किया जा रहा है. जिसमें दीपावली से पहले महिलाओं के द्वारा सैकड़ो प्रकार के डिजाइन में खूबसूरत स्कैंडल तैयार किये जा रहे हैं. अक्सर लोग सोचते हैं की मोमबत्ती एक बहुत छोटा बिजनेस है और केवल मोमबत्ती एक या दो प्रकार की ही ज्यादातर लोगों को मार्केट में मिलती है. लेकिन यह दिव्यांग महिलाएं एक नहीं, दो नहीं बल्कि सैकड़ो प्रकार के डिजाइन में इन खूबसूरत कैंडल्स को तैयार कर रही हैं.
IIT बॉम्बे के हॉस्टल में गैस लीक से मचा हड़कंप, परिसर में लगी आग, 2 बच्चों समेत 5 लोग झुलसे
मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे परिसर के हॉस्टल नंबर 6 में गुरुवार रात सिलेंडर की पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लग गई. इस घटना में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए. घायलों को राजावाड़ी अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना रात करीब 10:25 बजे मिली. इसके बाद पुलिस और बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची. घायलों में 12 और 9 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








