Responsive Scrollable Menu

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होगा दूसरा टी20 मैच, जानिए रांची की पिच पर कितना है टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम को 7 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. इस मैच को जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेंगे. तो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के पास भी मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज 1-1 से बराबर करने का मौका होगा. अब इस मैच को कौन जीतेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा, लेकिन उससे पहले हम रांची में टीम इंडिया के रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने वाले हैं.

रांची में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है. यहां भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 4 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें से टीम इंडिया को 3 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. वहीं उसे सिर्फ 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इस हिसाब से रांची के मैदान पर टीम इंडिया की जीत का 75% है. ऐसे में आज भी टीम इंडिया के जीत दर्ज करने के पूरे चांस हैं. 

  • कुल खेले गए मैच - 4
  • भारत को मिली जीत - 3
  • भारत को मिली हार - 1 

इस मैदान पर इंडियन क्रिकेट टीम ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दुनिया की सबसे मजबूत टीमों से दो-दो हाथ किए हैं. इस मैदान पर भारत ने इन तीनों टीमों को हराया है. ऐसे में भारत के खिलाड़ी इस मैदान पर अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये ईशान किशन का होम ग्राउंड भी माना जाता है. क्योंकि वो झारखंड़ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. 

रांची की पिच और यहां के रिकॉर्ड 

रांची की पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है क्योंकि यहां की पिच थोड़ी धीमी रहती है. यहां पर शाम के समय ओस का बड़ा असर रहता है, इसका फायदा पहले वैटिंग बॉलिंग करने वाली टीम को मिलता है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. इस मैदान पर बल्लेबाज एक बार सेट होने के बाद बड़ी पारी खेल सकती है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 111 रन है. हालांकि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 196/6 का है जो भारत ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. 

भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड 

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज - शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, आमिर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन.

ये भी पढ़ें : 'अनुभव का कोई तोड़ नहीं...' कोच सितांशु कोटक ने खोला राज, बताया क्यों हुई टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी

Continue reading on the app

CJP बोली-कार्यकर्ता हिरासत में लिए जा रहे:कहा-परिवार को भी डराया गया, कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; दिल्ली पुलिस होटलों की भी जांच कर रही

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले CJP और लेफ्ट संगठनों ने देशभर में समर्थकों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि पुणे के छात्रों को दिल्ली जाते समय बीच रास्ते में हिरासत में लिया गया। उन्हें बस से अज्ञात जगह ले जाया गया। वहीं, CJP ने मध्य प्रदेश का एक वीडियो भी साझा किया। इसमें चलती बस में युवाओं को दिखाया गया है। एक युवक ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिवारों को डराने का भी आरोप लगाया। दरअसल, 10 अक्टूबर को CJP दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करेगी। वहीं, दिल्ली पुलिस दिल्ली में होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के निर्देश दिए गए हैं। SFI ने कहा- हमारे भी कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए लेफ्ट छात्र संगठन SFI ने कहा, “पुलिस SFI और अन्य लोकतांत्रिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के घर जा रही है। उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है और परिवारों को डराया जा रहा है।” SFI ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में उसका सहारनपुर जिला संयोजक आरिफ भी शामिल है। ऑल इंडिया किसान सभा के नेता दाऊद राव को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है। होटल रजिस्टर और पहचान की जांच कर रही पुलिस होटलों में रिकॉर्ड की जांच- दिल्ली पुलिस होटलों और गेस्ट हाउसों में जाकर रजिस्टर चेक कर रही है। वहां ठहरे मेहमानों की आईडी और जानकारियों की बारीकी से पड़ताल हो रही है। 8 से 11 अक्टूबर वालों पर नजर- संदिग्ध लगने वाले मेहमानों से सीधे पूछताछ की जा रही है। खास तौर पर 8 से 11 अक्टूबर के बीच रुकने वालों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। युवाओं के ग्रुप से पूछताछ- ग्रुप में आए लोगों पर खास नजर है। खासकर 20 से 30 साल के युवाओं से पूछा जा रहा है कि वे दिल्ली किस काम से आए हैं। कमरा किसी और का, ठहरा कोई और- अगर कमरा किसी और ने बुक कराया है और रुका कोई दूसरा है, तो ऐसे मामलों की कड़ी जांच हो रही है। होटल रजिस्टर से असली आईडी मिलाई जा रही है। बसों और रास्तों पर पहरा- बस ऑपरेटरों और उनकी बुकिंग पर नजर रखी जा रही है, ताकि नई दिल्ली की तरफ लोगों की भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा सके। स्टेशनों और एयरपोर्ट पर चेकिंग- रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट के आसपास भी बड़े ग्रुप्स में आने वाले लोगों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

'Pitri Diwali' in Gaya Ji: Devghat illuminated by thousands of lamps! |#viralvideo #viralnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:45:23+00:00

Iran America War News: भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला! मचा हड़कंप | Indian Crew Ship Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers