Responsive Scrollable Menu

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

प्रयागराज (उप्र), आठ अक्टूबर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने दुष्कर्म और अपहरण के एक मामले में दोषी ठहराये गये व्यक्ति की सजा को 38 साल बाद रद्द कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष मामला साबित करने में नाकाम रहा। उच्च न्यायालय ने कहा कि अभियोजन पक्ष उचित संदेह से परे मामला साबित करने में विफल रहा।

न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद ने मेरठ सत्र न्‍यायालय द्वारा 1988 में सुभाष को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ दायर आपराधिक अपील को मंजूरी दे दी। यह फैसला निचली अदालत के फैसले के लगभग 38 साल बाद आया है। उच्‍च न्‍यायालय ने सात अक्टूबर के अपने फैसले में यह भी निर्देश दिया कि चूंकि सुभाष विचारण के दौरान जमानत पर थे, इसलिए उन्हें आत्मसमर्पण करने की जरूरत नहीं है और उनकी जमानत की जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी।

इस अपील में निचली अदालत द्वारा 26 सितंबर 1988 को दिए गए फैसले और आदेश को चुनौती दी गई थी। इस फैसले में सुभाष को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण), धारा 366 (शादी के लिए मजबूर करने या गैर-कानूनी संबंध बनाने के लिए महिला का अपहरण) और धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत दोषी ठहराया गया था। अपीलकर्ता के वकील के अनुसार, कथित घटना 25 फरवरी 1986 को हुई थी, लेकिन प्राथमिकी एक दिन बाद दर्ज की गई थी।

यह तर्क दिया गया कि महिला को कोई चोट नहीं आई थी और उसकी मेडिकल जांच में दुष्कर्म का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। अपील का विरोध करते हुए, राज्य के वकील ने कहा कि महिला पीड़ित पक्ष थी जिसने सत्र न्‍यायालय की सुनवाई में हिस्सा लिया और वह एक ‘विश्वसनीय गवाह’ है, जिसकी गवाही ही दोषसिद्धि और सज़ा को बनाए रखने के लिए काफी थी। हालांकि, उच्‍च न्‍यायालय अभियोजन पक्ष के मामले से सहमत नहीं हुआ और उसने निचली अदालत के फैसले को रद्द कर दिया।

Continue reading on the app

अपने स्पर्म काउंट को ऐसे करें बेहतर [Why Male Fertility Is Falling Worldwide]

10 मिलीमीटर बारिश का मतलब आखिर होता क्या है? क्या रोशनी की मदद से दिमाग की नसों को ऑन और ऑफ किया जा सकता है? दुनिया भर में पुरुषों की स्पर्म काउंट तेजी से क्यों घट रही है? और भारत के उस वैज्ञानिक की कहानी क्या है जिसने दुनिया की पहली नॉन-हार्मोनल गर्भनिरोधक गोली बनाने में अहम भूमिका निभाई? इस एपिसोड में हम समझेंगे: ???? 10 मिलीमीटर बारिश का वास्तविक मतलब क्या होता है ???? मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज ???? कैसे तालाब की साधारण सी काई ने दिमाग का 'लाइट स्विच' बनाने में मदद की ???? दुनिया भर में घटती स्पर्म काउंट और पुरुष प्रजनन क्षमता का संकट ???? पुरुष बांझपन के पीछे की वैज्ञानिक वजहें ???? भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. नित्य आनंद और "सहेली" गर्भनिरोधक गोली की कहानी विज्ञान, स्वास्थ्य, न्यूरोसाइंस और भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियों से जुड़ी ये कहानियां हमारे जीवन से सीधे जुड़ी हुई हैं. #dwsciencewithvivek In this episode, we break down the science behind everyday rainfall measurements, explore the Nobel Prize-winning discovery of optogenetics, examine the growing global concern over male fertility, and revisit the remarkable story of Dr. Nitya Anand, whose work led to India's pioneering non-hormonal contraceptive pill, Saheli. From neuroscience and reproductive health to Indian scientific innovation, this episode uncovers the discoveries shaping modern life.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन ने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, रचा इतिहास

Sanju Samson Equals Virat Kohli Records: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. संजू की इस आक्रामक पारी और शुरुआती पावरप्ले के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने विशाल स्कोर की नींव रखी. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए. Fri, 9 Oct 2026 20:56:12 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: Gyanesh Kumar बिना बहुमत के फैसले लें, तो क्या वो अवैध नहीं है? AAP ने उठाए सवाल! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:45:09+00:00

Anjana Om Kashyap: सेल्फ डिफेंस में पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगती है चोट- रजत भगत | #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:44:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers