Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में आज पीएम मोदी का कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास समिट के समापन सत्र में होंगे शामिल
आज, 9 अक्टूबर को देश की राजनीति और चुनाव से जुड़ी कई अहम गतिविधियां देखने को मिलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, राहुल गांधी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, कुछ विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के दौरे और कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों पर भी नजर रहेगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास पर आयोजित डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे.
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के नतीजे होंगे घोषित
9 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसके अलावा असम की नौगांव लोकसभा सीट का परिणाम भी घोषित किया जाएगा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के बलिया और सिकंदरपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे. उनके इस दौरे पर राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों पर नजर रहेगी.
Drishyam 3 Week 1 Report Card: 7वें दिन भी गिरी कमाई, फिर भी अजय की 'दृश्यम 3' ने मचाया तहलका, कूटे ₹383 करोड़
Drishyam 3 Week 1 Report Card: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने सात दिनों में भारत में 245.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 383.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस सफलता के साथ फिल्म ने ‘दृश्यम 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. अब सबकी नजरें इसके अगले बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर टिकी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










