Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: शुक्रवार को बन रहा है ब्रह्म योग, वृषभ राशि और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन यानी 9 अक्टूबर 2026 को शुक्रवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से भी इनके लिए फलदायी और महत्वपूर्ण रहने वाला है. वहीं, आज का पंचांग के अनुसार, आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 9 बजकर 37 मिनट तक प्रभावी रहेगी और फिर सर्वपितृ अमावस्या शुरू हो जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आज रात को 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा और फिर हस्त नक्षत्र लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 9 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज नई आर्थिक नीति बनानी चाहिए. आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा. आज के दिन सभी की इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन कोई पुराना रोग उभर सकता है और कर्ज भी लेना पड़ सकता है. इन लोगों को आज के दिन क्रोध करने से बचने की जरूरत है. आज के दिन नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. उसके साथ-साथ यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Guru Pradosh Vrat 2026: आज रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, आएगी सुख-समृद्धि
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें. बेवजह विवाद हो सकता है और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है.
सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज के दिन आप लोगों को सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन खरीदने का उत्तम समय है. आज के दिन संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.
सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज के दिन रोजगार से लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय है. आज के दिन विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें और सरकारी नौकरी मिलने का योग है. आज के दिन उन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. आज नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अध्ययन में मन लगेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन काम होने से प्रसन्नता रहेगी. मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.
सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे.
सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8
Aaj Ka Panchang 10 October 2026: आज सर्वपितृ अमावस्या, जानें पंचांग में आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 10 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या है. आज सर्वपितृ अमावस्या तिथि है. इस तिथि पर उन लोगों का श्राद्ध होगा, जिनकी मृत्यु अमावस्या पर हुई थी और उन सभी लोगों का श्राद्ध व तर्पण भी किया जाएगा, जिनकी तिथि ज्ञात न हों. आज हस्त नक्षत्र और इंद्र योग का प्रभाव है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2026
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 10 अक्टूबर 2026
- वार- शनिवार
- तिथि- आश्विन अमावस्या तिथि रात 09 बजकर 19 मिनट तक उसके बाद आश्विन शुक्ल प्रतिपदा होगी.
- नक्षत्र- हस्त नक्षत्र रात 09 बजकर 42 मिनट तक उसके बाद चित्रा नक्षत्र होगा.
- योग- इंद्र योग और वैधृति योग
- करण- चतुष्पद, नाग और किस्तुघन करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- उड़द या तिल खाकर घर से निकलें.
ये भी पढ़ें-Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक दिखते हैं नवरात्रि के अलग रंग, जानें देशभर की अनोखी परंपराएं
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06.20 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 53 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 10 अक्टूबर सुबह 05:51 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 10 अक्टूबर को शाम 05:44 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:49 मिनट से सुबह 05:37 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:13 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक
यम गण्डक- दोपहर 01:40 मिनट से दोपहर 03:08 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 06:25 मिनट से सुबह 07:52 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 07:58 बजे से सुबह 08:44 बजे तक
आज के व्रत और पर्व
सर्वपितृ अमावस्या, महालय श्राद्ध पूर्ण
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 रूपों में कौन सबसे शक्तिशाली? जानें शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक की पूरी कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









