Responsive Scrollable Menu

Navratri Decoration: Navratri 2026 पर Home Temple को इन आसान Flower Decoration और Rangoli से सजाएं

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह पवित्र पर्व हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्तूबर 2026 से शुरू हो रहा है। इस दौरान पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के एक विशेष देवी के रूप की पूजा-आराधना की जाती है, जोकि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करने वाले माने जाते हैं।

वहीं नवरात्रि के पर्व का भारतीय घरों में काफी उत्साह रहता है। इस दौरान महिलाएं अपने घरों और मंदिरों को सजाती हैं और मां दुर्गा का श्रृंगार करती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी नवरात्रि में अपने घर की काफी सुंदर सजावट कर सकती हैं।

मंदिर के सामने बनाएं रंगोली

नवरात्रि से पहले पूजा स्थल या मंदिर के स्थान को अच्छे से साफ करें और गंगाजल से छिड़काव करें। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी। वहीं फूलों की या फिर रंगों की रंगोली बनाएं। फिर मंदिर में मां दुर्गा की स्थापना कर सकते हैं। यह नवरात्रि डेकोरेशन के लिए बेस्ट आइडिया है।

ऐसे करें मंदिर की सजावट

आप मंदिर की पृष्ठभूमि को सजाएं। इसके लिए मंदिर को फूलों के तोरण या फिर सुनहरे कपड़ों से अच्छे से सजाएं। आप तोरण बनाने के लिए केले के पत्तों या फूलों का भी उपयोग कर सकती हैं। वहीं माता रानी को पीले या लाल वस्त्रों से सजाएं। इससे मंदिर को आकर्षक लुक मिलेगा।

मंदिर को दीपों और फूलों से सजाएं

मंदिर को सजाने के लिए आप कई तरह के फूलों का भी उपयोग कर सकती हैं। मंदिर को सजाने के लिए गुलाब, गेंदे और चमेली के फूल भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। वहीं आप कई सारे मिट्टी के दिए में तेल भरकर इसको मंदिर के कई सारे स्थानों पर रखें। इससे न सिर्फ आपका मंदिर बेहद खूबसूरत लगेगा बल्कि आकर्षक लुक भी मिलेगा।

मंदिर को लाइट से सजाएं

आप मंदिर मो LED लाइट से भी सजा सकती हैं। इससे मंदिर में उजाला होगा और रोशनी की भी कमी नहीं होगी। आप चाहें तो मंदिर को कैंडल्स से भी सजा सकती हैं। इससे आपका मंदिर भव्य और सुंदर लगेगा। आप मां दुर्गा की प्रतिमा को फूलों से भी सजा सकती हैं। इससे नवरात्रि में आपके मंदिर को आकर्षक लुक मिलेगा।

आप मंदिर को LED लाइटिंग से भी सजा सकते हैं। यह मंदिर में उजाला करेगा और आपको बिल्कुल भी रोशनी की कमी नहीं होगी। यही नहीं आप मंदिर को कैंडल्स से सजा सकते हैं। इसे मंदिर और भव्य और सुंदर लगेगा। साथ ही आप माता रानी की प्रतिमा को भी फूलों से सजा सकती हैं। यह नवरात्रि में आपके मंदिर को आकर्षक लुक देगा। 

Continue reading on the app

UPI पेमेंट्स का हिसाब रखना हुआ आसान, ऐसे देखें अलग-अलग ऐप के लेनदेन

आज के डिजिटल दौर में UPI ने पैसे भेजने और भुगतान करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। छोटी खरीदारी से लेकर बिल भुगतान तक, लोग रोजाना UPI का इस्तेमाल करते हैं। सुविधा के मुताबिक कई यूजर्स PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे अलग-अलग ऐप से पेमेंट करते हैं। ऐसे में सभी लेनदेन का रिकॉर्ड एक जगह देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

अगर आपको महीने भर में किए गए UPI भुगतान का पूरा हिसाब चाहिए, तो हर ऐप की हिस्ट्री अलग-अलग खंगालने की जरूरत नहीं है। एक प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग UPI ऐप से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी एक ही जगह देखने की सुविधा मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Paytm से शुरू करें प्रक्रिया

इसके लिए सबसे पहले मोबाइल में Paytm ऐप खोलें। इसके बाद प्रोफाइल फोटो पर टैप करके UPI & Payment Settings में जाएं। अब स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और UPI Help विकल्प पर टैप करें। इसके बाद आपको ब्राउजर के माध्यम से संबंधित NPCI पेज पर ले जाया जा सकता है। यहां अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा पूरा करके आगे बढ़ें। सत्यापन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बैंक खाते की जानकारी करनी होगी दर्ज

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Transaction History विकल्प चुनें। इसके बाद संबंधित बैंक खाते के आखिरी चार अंक दर्ज करने पड़ सकते हैं। जानकारी की पुष्टि करने के बाद Continue पर टैप करें। सत्यापन सफल होने पर अलग-अलग UPI ऐप के माध्यम से किए गए भुगतान से जुड़ी जानकारी एक ही जगह दिखाई दे सकती है। इससे किसी खास भुगतान को खोजने के लिए PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे सभी ऐप को बार-बार खोलने की परेशानी कम हो सकती है।

UPI हिस्ट्री देखते समय रहें सावधान

UPI लेनदेन की जानकारी चेक करते समय सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। केवल आधिकारिक NPCI या बैंकिंग पेज का इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से बचें। सबसे जरूरी बात यह है कि OTP, UPI PIN, ATM PIN या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी किसी व्यक्ति के साथ साझा न करें। याद रखें, UPI PIN भुगतान करने के लिए होता है, हिस्ट्री देखने या पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं।

इस तरह थोड़ी सावधानी के साथ आप अलग-अलग UPI ऐप से किए गए भुगतानों का रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से देख सकते हैं और महीने भर के खर्चों पर भी बेहतर नजर रख सकते हैं।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

चार छात्रों को टक्कर मारकर फरार हुई कार #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:28+00:00

Can 'Pain' Influence AI Behaviour? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers